• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को कुमार संगकारा ने लताड़ा, हार के लिए ठहराया दोषी

Desk by Desk
06/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के हाथों करारी हार के लिए अपनी टीम को दोषी ठहराया और कहा कि टॉस और पिच को इसके लिए दोष नहीं दिया जा सकता।

जिमी नीशाम और नाथन कूल्टर नाइल ने बेहतरीन गेंदबाजी करके राजस्थान रॉयल्स की टीम को नौ विकेट पर 90 रन ही बनाने दिए। मुंबई इंडियन्स ने इशान किशन के 25 गेंदों पर नॉटआउट 50 रन से आठ विकेट से जीत दर्ज करके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

संगकारा से पूछा गया कि क्या टॉस ने अहम भूमिका निभाई, उन्होंने कहा, ‘आप ऐसा कह सकते हैं। हम यहां शारजाह में नहीं खेले थे और अन्य मैचों को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि आज यह थोड़ा बेहतर है और शायद इसमें थोड़ी तेजी है।’ उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘लेकिन जब आपको केवल 90 रन का बचाव करना होता है तो यह मुश्किल होता है।

यह तभी संभव है जबकि आप पावरप्ले में बहुत कम रन देकर कुछ विकेट हासिल करते हो।’ संगकारा ने कहा, ‘हमारे लिए वह अहम पल था जब हमने पावरप्ले में 41 रन बनाए थे। हमारा प्लान 13 से 14 ओवर तक इसी रनरेट से रन बनाने का था। हमारे पास सात विकेट बचे थे और हम एक या दो गेंदबाजों को निशाना बनाकर 15वें ओवर के बाद के लिए मंच तैयार कर सकते थे।’

नीरज चोपड़ा ने कराया स्पेशल फोटोशूट, फैंस के उड़े होश

उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से हम परिस्थितियों के अनुरूप नहीं खेल पाए और मुंबई इंडियन्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमने लगातार विकेट गंवाए इसलिए किसी भी समय मैच के दौरान हम हावी होकर नहीं खेल पाए। इसलिए गलती पिच या टॉस की तुलना में हमारी अधिक थी।’ शारजाह की पिच में इस बार रन बनाना मुश्किल हो रहा है और बल्लेबाजों को इस पर जूझना पड़ रहा है।

संगकारा ने कहा, ‘इस तरह के विकेट चुनौतीपूर्ण होते हैं और इनसे अच्छी तरह से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण होता है। हमने मैच से पहले भी शारजाह के विकेट को लेकर बात की थी कि बल्लेबाजों को क्या करना है और गेंदबाजों को क्या करने की जरूरत है।

Tags: IPL 2021IPL updatesrajasthan royals
Previous Post

पीएम कल करेंगे 35 PSA ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन

Next Post

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कद्दू के बीज, हो सकता है नुकसान

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कद्दू के बीज, हो सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें

Tauktae

तूफान ‘ताउते’ के कारण कोविड केन्द्रों के संचालन में बाधा न आये: कैबिनेट सचिव

16/05/2021
Begger free kashi

भिखारी मुक्त काशी अभियान में जुटी योगी सरकार

16/03/2023
Dr. Dinesh Sharma

थ्री टी का मंत्र प्रदेशवासियों के लिए साबित हुआ वरदान : दिनेश शर्मा

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version