• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलवान सिमरन ने जीता कांस्य, मास्टर चंदगीराम व्यायामशाला का नाम किया रोशन

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रूस के उफा में 16 से 22 अगस्त तक आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप मे कांस्य पदक हासिल कर पहलवान सिमरन ने मास्टर चंदगीराम व्यायामशाला का नाम रोशन किया है । उन्होने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग मे कांस्य पदक के अंतिम मुकाबले मे बेलारूस की नतालिया वरकिना को 7-3 से हरा कर कांस्य पदक जीता। मास्टर चंदगीराम व्यायामशाला व ‘साई’ के कोच सहदेव सिंह बालियान ने बताया कि सिमरन पहले भी कई बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर देश को गौरवान्वित कर चुकी हैं। उन्होने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप 2017 में कांस्य पदक जीता था व 2018 यूथ ओलिंपिक मे भी देश के लिए रजत पदक जीत चुकी हैं।

वर्ष 2015 मे सिमरन की प्रतिभा को देखते हुए साई कोच सहदेव सिंह बालियान ने उन्हे मास्टर चंदगीराम व्यायामशाला दिल्ली के भारतीय खेल प्राधिकरण की एन. एस. टी. सी. स्कीम से जोड़ा। आज सिमरन के मास्टर चंदगीराम व्यायामशाला दिल्ली पहुंचने पर व्यायामशाला संचालक भारत केसरी तथा अंतराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कालीरमन, साई प्रमुख कुश्ती कोच सहदेव सिंह बालियान, व्यायामशाला की सचिव श्रीमती पूनम कालीरमन, माता फूलवती एव कोच दीपक कुमार आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया ।

इस मौके पर पूर्व अंतराष्ट्रीय पहलवान व व्यायामशाला संचालक भारत केसरी जगदीश कालीरमन ने कहा कि सिमरन की मेहनत और लगन का ही नतीजा है जिसके कारण वो आज जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप मे कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। उन्होंने आगे कहा कि टोक्यो ओलंपिक के ‘गोल्डन फिनिश’ के बाद अब भारत को 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सिमरन जैसी युवा खिलाड़ियों से उम्मीदें दिख रही हैं।

‘चीकू की मम्मी, दूर की’ में नजर आयेंगे मिथुन चक्रवर्ती

व्यायामशाला के कुश्ती कोच सहदेव सिंह बालियान ने इस मौके पर सिमरन के पिता राजेश अहलावत की तारीफ करते हुये कहा कि आखिर परिवार की त्याग-तपस्या रंग लाई है, अभावों की तपिश ने सिमरन के बाजुओ में इतनी ताकत भर दी कि वह जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से पदक जीत लाई।

चंदगीराम अखाड़े के इस स्वागत कार्यक्रम में साहिल सर्राफ (शिवा जेम्स) समाजसेवी द्वारा 31,000 रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर महिला पहलवान सिमरन को प्रदान किये।आयोजन में विजय पहलवान (सुल्तानपुर – डबास) व लेखराम खलीफा (कोटला) भी मौजूद थे।

Tags: Junior World Wrestling Championshipsports newsWrestler Simran
Previous Post

‘चीकू की मम्मी, दूर की’ में नजर आयेंगे मिथुन चक्रवर्ती

Next Post

कैरव व शौर्य की घातक गेंदबाजी ने डीसीबीबी क्रिकेट अकैडमी को दिलाई जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

कैरव व शौर्य की घातक गेंदबाजी ने डीसीबीबी क्रिकेट अकैडमी को दिलाई जीत

यह भी पढ़ें

Manilal Patidar

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की गृहस्थी के 54 सामान कुर्क

06/07/2021
KK

अंतिम सफर पर निकले सिंगर केके, बेटी तमारा ने लिखा- लव यू फॉरएवर डैड

02/06/2022
Durga Shankar Mishra

गोंडा डीएम की चीफ सेक्रेटरी ने की तारीफ, बोले- 4 महीने में ही जनपदवासियों के दिलों में बना ली जगह

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version