• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को किया दौरा, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले एशिया के सबसे बड़े गांव गाजीपुर जिले के गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया।

गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुख्यमंत्री ने वितरित की। इस दौरान सीएम योगी ने सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए  किए जा रहे हैं।

गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानिया 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

राजनाथ ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, 75 पहाड़ी मार्गों पर फहरेगा तिरंगा

मुख्यमंत्री सुबह 10.20 बजे गहमर पहुंचे थे। सवा ग्यारह बजे सीएम गाजीपुर से बलिया के लिए रवाना हो गए। बलिया में भी सीएम योगी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का 11.40 बजे वे बलिया के देवरिया गांव में बने हेलीपैड पर उतरे।

11.50 बजे नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात व राहत सामग्री का वितरण के बाद एक बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग बैठक करी।  मीडिया ब्रीफिंग कर वापस रवाना हो गए। बलिया में सीएम के आगमन के मद्देनजर सदर तहसील के देवरिया गांव में हेलीपैड बनाया गया है।

पूर्वांचल के बलिया और गाजीपुर में गंगा लगातार बढ़ रही हैं। बलिया में खतरे के निशान से काफी ऊपर चल रही गंगा उच्चतम बाढ़ बिंदु को छूने को बेताब है। वहीं वाराणसी और चंदौली में गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को स्थिर रहा। मिर्जापुर और भदोही में खतरे का निशान पार करने के बाद गंगा घटाव पर है। वहीं आजमगढ़, मऊ में घाघरा का पानी बढ़ रहा है।

अब इन जिलों में भी पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की तैयारी में योगी सरकार

वाराणसी में लगातार बढ़ाव के बाद गंगा में ठहराव दर्ज किया गया है। बनारस में सुबह 11 बजे से ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। वहीं प्रयागराज में गंगा में घटाव शुरू हो जाने के कारण बनारस में गंगा स्थिर हो गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.32 मीटर पर बना हुआ है। इस सूचना के बाद निचले और तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बलिया में खतरे के निशान से काफी ऊपर चल रही गंगा की लहरें अब उच्चतम बाढ़ बिंदु को छूने को बेताब है। उच्चतम बाढ़ बिंदु जनपद के गायघाट गेज पर 60.390 मीटर है। गंगा का जलस्तर शाम चार बजे 60.050 मीटर पहुंच गया था। अभी जलस्तर और तेजी से बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।  गाजीपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। विभिन्न घाटों को डुबोने के बाद पानी नवापुरा स्थित सांई मंदिर तक पहुंच गया है।  वहीं कर्मनाशा भी उफान पर है।

मऊ में घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से दोहरीघाट कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कन बढ़ने लगी हैं। घाघरा के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आजमगढ़ में सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान तेजी से जारी है। 12 घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।

चंदौली में दर्जनों गांवों में पानी पहुंच चुका है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 72.32 मीटर पर स्थिर रहा। रात को 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 31 सेमी बढ़ा। अभी भी गंगा खतरे के निशान 71.262 मीटर से 1.6 मीटर ऊपर बह रही है।

मिर्जापुर में खतरा का निशान पार कर करने के बाद गंगा की रफ्तार में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव शुरू हो गया।  घटाव के चलते दो बजे तक गंगा का जलस्तर 78.350 से लुढ़क कर 78.300 मीटर तक पहुंच गया।   वहीं भदोही में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पार करने के बाद बृहस्पतिवार को एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। जलस्तर 80.700 तक पहुंच गया है।

Tags: "Flood in purvanchalballia newscm yogi adityanathcm yogi in balliacm yogi in ghazipurflood affected areasGhazipur newsLatest Varanasi News in HindiVaranasi Hindi Samacharvaranasi newsVaranasi News in Hindi
Previous Post

राजनाथ ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, 75 पहाड़ी मार्गों पर फहरेगा तिरंगा

Next Post

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, 55 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Next Post

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, 55 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें

AK Sharma

गोरखपुर में बनेगा पहला विद्युत शवदाह स्थल, एके शर्मा ने किया इस परियोजना का शिलान्यास

10/07/2025
भारतीय सेना को करेंगे सलाम

‘हवाबाजों’ का यह वीडियो देख आप भारतीय सेना को करेंगे सलाम

04/03/2021

आईपीएल के ठीक दो दिन बाद यूएई में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version