• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

Writer D by Writer D
23/07/2026
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 25 और 26 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर आगरा में प्रवास करेंगे । इस दौरान वह करीब 421 करोड़ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय में कैशलेस योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

हालांकि अभी तक सीएम योगी के आगरा कार्यक्रम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन उनके आगरा प्रवास कार्यक्रम को तय मानकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के आधार प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 25 जुलाई को शाम करीब 4 हवाई जहाज से सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर जनसभा स्थल पहुँच कर जन सभा को संबोधित करेंगे। बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। जनसभा स्थल पर करीब 10000 लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था की जा रही है, टाटा मैदान के पास ही हेलीपैड को भी तैयार किया जा रहा है।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर सी एम योगी विभिन्न सरकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने बताया कि टाटा मैदान को जनसभा के लिए चुना गया है, जनसभा संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे, रात्रि विश्राम आगरा में ही करेंगे और दूसरे दिन डा0भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (पूर्ववर्ती आगरा विश्वविद्यालय) में कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

डा0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति आशु कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को अपराह्न विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर पहुंचेंगे और वहां शिवाजी मंडपम सभागार में शिक्षकों के इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक सरोकारों, नवाचारों,सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान हेतु विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विकास यात्रा और उपलब्धियां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी

हालाँकि आगरा जनपद में 26 जुलाई को अबुल उल्लाह दरगाह पर उर्स के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए ये अवकाश प्रभावी नहीं माना जायगा।

सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की जा रही है। खेरिया सिविल एयरपोर्ट से लेकर जनसभा स्थल, सर्किट हाउस विश्वविद्यालय परिसर, भ्रमण मार्गो पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर ड्यूटी लगाई जा रही है।नगर निगम भी बरसात को देखते हुए सीएम योगी के प्रस्तावित एवं संभावित भ्रमण मार्गो और जल भराव के स्थलों को दुरुस्त कर रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की देखरेख में रूट पर सड़कों के गड्ढे भरने, पेच वर्क,सफाई और विधुत व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, सड़क किनारे झुके हुए विद्युत पोलों को सीधा करने, डिवाइडरों की मरम्मत, रंगाई पुताई का काम प्रारंभ भी कर दिया गया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

Next Post

112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं, मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत व्यवस्था के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Dharmendra Pradhan
Main Slider

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में लगे नारे

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व

27/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

27/07/2026
De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

26/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
Next Post
Anand Bardhan issued instructions for an integrated system.

112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं, मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत व्यवस्था के निर्देश

यह भी पढ़ें

Gram Panchayat

278 करोड़ से ग्राम पंचायतों में डिजिटल वर्कफोर्स व रिसोर्स-लर्निंग सेंटर तैयार करेगी योगी सरकार

25/05/2025
cm yogi

बच्चों के बीच कुछ अलग ही नजर आते हैं सीएम योगी

19/01/2026
Pension

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version