• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत

Writer D by Writer D
23/07/2026
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Sonam Raghuvanshi

Sonam Raghuvanshi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर :  राजा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मेघालय सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोनम को तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है।

सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने का गंभीर आरोप है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यदि अगले 6 महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई आगे नहीं बढ़ती है या पूरी नहीं होती है, तो आरोपी दोबारा जमानत की अर्जी दाखिल कर सकती हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत के कानूनी आधारों को पूरी तरह खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने सोनम को इस आधार पर जमानत दी थी कि उन्हें गिरफ्तारी के पर्याप्त कारण नहीं बताए गए थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के कारण न बताने और विवरण में पर्याप्त कारण न होने के बीच बड़ा अंतर होता है। कोर्ट ने पाया कि आरोपी को वास्तव में दस्तावेज सौंपे गए थे और उन्हें गिरफ्तारी की वजह पता थी। इसके अलावा, घटना के बाद आरोपी का गायब रहना भी एक ऐसा बिंदु था जिसका उनके पास कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं था, इसलिए वे मेरिट के आधार पर जमानत की हकदार नहीं हैं।

सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में बदलते सामाजिक मूल्यों, न्यूक्लियर फैमिली और मानसिक तनाव को लेकर भी बेहद अहम चर्चा हुई। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि आज की पीढ़ी जानकारी के मामले में आगे हो सकती है, लेकिन मानसिक दबाव झेलने में बेहद कमजोर है। अदालत ने कहा कि पहले संयुक्त परिवारों (Joint Families) में बच्चे समायोजन और निराशा से निपटना सीखते थे, जबकि एकल परिवारों (Nuclear Families) में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ जाता है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम डिप्रेशन बढ़ने का बड़ा कारण बन रहा है। इस दौरान पीठ ने माता-पिता द्वारा बच्चों को रोने पर सीधे मोबाइल थमाने की आदत पर भी चिंता जताई और इसे बच्चों के स्वाभाविक भावनात्मक विकास के लिए हानिकारक बताया।

Tags: raja raghuvanshi murder casesonam raghuvanshi
Previous Post

चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु

Next Post

पहली बारिश ही नहीं झेल पाया गंगा एक्सप्रेसवे, हरदोई में सड़क धंसने से मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

26/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Next Post
Ganga Expressway

पहली बारिश ही नहीं झेल पाया गंगा एक्सप्रेसवे, हरदोई में सड़क धंसने से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

सीबीएसई CBSE

CBSE ने 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र राज्य की गाइडलाइंस के आधार पर दी सलाह

11/02/2021
Shardiya Navratri

नवरात्रि पर राशिनुसार करें मां दुर्गा की स्तुति, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

01/04/2022
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नड्डा ने किया नाम का ऐलान

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version