Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन (Lok Bhawan) के गेट नंबर 9 के सामने दो व्यक्तियों द्वारा आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप मच गया।

दुबग्गा थाना क्षेत्र के निवासी दलित राम गणेश और सतीश कुमार गौतम ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे और प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई न होने से आहत होकर यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की। दोनों पीड़ित लोकभवन के मुख्य द्वार पर पहुंचे और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया।

हालांकि, मौके पर तैनात सचिवालय सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुरक्षाकर्मियों ने ऐन वक्त पर तत्परता दिखाते हुए दोनों पीड़ितों को ज्वलनशील पदार्थ में आग लगाने से पहले ही दबोच लिया और उन्हें सुरक्षित अपनी हिरासत में ले लिया।

हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद लोकभवन परिसर और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस पीड़ितों से मामले की जानकारी जुटाने और जमीन संबंधी शिकायत पर कार्रवाई के आश्वासन में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button