• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

Writer D by Writer D
27/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज लखनऊ के विजय खंड स्थित रेमेडी कैंसर केयर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के सभी चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों एवं स्टाफ को बधाई देते हुए समाज की सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से युवा डॉक्टरों की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मरीजों का जीवन बचाने का कार्य सबसे बड़ा मानवीय और पुण्य कार्य है।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार आर्थिक अभाव के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपलब्ध कराई गई आयुष्मान कार्ड की सुविधा ने लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है, वहीं मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से भी जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री श्री शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रेमेडी कैंसर केयर ने आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत 2000 से अधिक मरीजों का सफल उपचार कर समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते जांच और उपचार संभव हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित के ऐसे प्रयासों में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त जीवनशैली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में रेमेडी कैंसर केयर के निदेशक डॉ. साहब अली उस्मानी, डॉ. अर्चित कपूर, डॉ. अभिजीत कपूर, डॉ. आशुतोष पांडे सहित अन्य चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, मरीज एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता को बेहतर बिजली देना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

Next Post

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता को स्वीकार कर रही : केशव प्रसाद मौर्य

29/07/2026
Next Post

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

यह भी पढ़ें

Cabinet meeting

किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक शुरू

09/12/2020
virat-anushka

अनुष्का शर्मा की योगा फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

02/12/2020
Ganesha

बुधवार को करें ये काम, गणेश जी दिलाएंगे यश और कीर्ति

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version