• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

Writer D by Writer D
29/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cattle

Cattle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप गोशालाओं (Cow Shelters) को संरक्षण केंद्र से आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर एवं उत्पादक इकाइयों के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने नई पहल शुरू की है। आयोग ने प्रत्येक जिले की गोशालाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के आधार पर मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गोशालाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि उनके सफल मॉडल को प्रदेशभर में अपनाने की दिशा में काम होगा। 

मूल्यांकन में वैज्ञानिक प्रबंधन, स्वच्छता, गोवंश के स्वास्थ्य एवं पोषण, नस्ल संवर्धन, दुग्ध उत्पादन, जनसहभागिता और आत्मनिर्भरता के प्रयास प्रमुख आधार होंगे। गोशालाओं में वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता, भूसा-चोकर का उचित प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण पशु आहार, नर-मादा एवं बछड़े-बछियों का वैज्ञानिक वर्गीकरण, नंदीशाला की व्यवस्था और वैज्ञानिक प्रजनन प्रणाली को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही सिक वार्ड, नियमित पशु चिकित्सा, कमजोर गोवंश की पृथक देखभाल, पर्याप्त शेड, स्वच्छता, सीसीटीवी, बाउंड्री वॉल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा होगी।

आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं महेश शुक्ल तथा सदस्य राजेश सिंह सेंगर, रमाकांत उपाध्याय और दीपक गोयल ने गोशालाओं के समग्र विकास की कार्ययोजना पर मंथन के बाद पूरी योजना तैयार की। अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि आयोग का उद्देश्य गोशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए बायोगैस संयंत्र, गोबर एवं गोमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग, जैविक खाद और अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही आसपास के किसानों को गो-आधारित प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी जोर रहेगा।

आयोग का मानना है कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रदेश की गोशालाओं में बेहतर प्रबंधन, गोवंश संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित होंगे।

Tags: Yogi News
Previous Post

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

Next Post

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता को स्वीकार कर रही : केशव प्रसाद मौर्य

29/07/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

29/07/2026
Next Post
Sandeep Singh

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

यह भी पढ़ें

Rakesh Jhunjhunwala , Amul

‘अपने बल से बुलंद बना’, Amul ने खास अंदाज में दी राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि

17/08/2022

जानें हिंदू नववर्ष का इतिहास, कब से होगा प्रारंभ

26/03/2022

इन मैसेज और तस्वीरों को भेजकर अपने दोस्तों को दें महानवमी की शुभकामनाएं

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version