• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पैकेज ठुकराया, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

Writer D by Writer D
29/07/2026
in पंजाब, राष्ट्रीय
0
Sanitation workers' strike

Sanitation workers' strike

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से सफाई सेवकों और सीवरमैन के लिए कल्याणकारी पैकेज घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने इसे खारिज करते हुए हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया। यूनियन का कहना है कि सरकार की घोषणा उनकी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करती।

यूनियन नेताओं ने सरकार की ओर से संविदा सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 1 अगस्त से बढ़ाकर 20,520 रुपये करने के फैसले पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि विभिन्न कटौतियों के बाद कर्मचारियों के हाथ में करीब 16 हजार रुपये ही आएंगे, जबकि उनकी मांग न्यूनतम 40 हजार रुपये मासिक वेतन की है। सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव गई चंद ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव को यूनियन ने अस्वीकार कर दिया है और आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं।

यूनियन ने नियमितीकरण के लिए निर्धारित 45 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा का भी विरोध किया है। यूनियन के राज्य सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि लगभग 30 हजार कर्मचारियों में से करीब 15 प्रतिशत की आयु 45 वर्ष से अधिक है। इनमें कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें कुछ वर्ष पहले ही संविदा पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने सरकार से आयु सीमा में छूट देने की मांग की।

पंजाब सरकार ने मंगलवार देर रात सफाई सेवकों और सीवरमैन के लिए कल्याणकारी पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत तीन वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर चुके आउटसोर्स कर्मचारियों को डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट पर लाने, पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारियों तथा वर्ष 2021 में नियुक्त कर्मचारियों को नियमित करने और संविदा कर्मचारियों का मासिक वेतन बढ़ाकर 20,520 रुपये करने का निर्णय लिया गया।

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को पात्र कर्मचारियों का विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हालांकि, यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक वेतन, नियमितीकरण और अन्य मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक राज्यभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

Tags: Punjab News
Previous Post

पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता को स्वीकार कर रही : केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Next Post
Monsoon Session

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

यह भी पढ़ें

हम लड़खड़ा रहे हैं लेकिन खड़ा होने का प्रयास कर रहे हैं : सलमान खुर्शीद

11/09/2021
Uttar Pradesh Government School ECO and Club

प्रदेशभर के 2,235 राजकीय स्कूलों में बनेंगे यूथ और इको क्लब

08/11/2020
Thunderstorm

यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version