• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Writer D by Writer D
30/07/2026
in Main Slider, खेल
0
Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल समेत क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी देते हुए अपने लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए भावुक संदेश में उन्होंने लिखा, “कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।” रहाणे ने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों का आभार भी जताया।

रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। तीनों प्रारूपों में उन्होंने कुल 8,414 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 51 अर्धशतक शामिल रहे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5,077 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके नाम 2,962 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 375 रन दर्ज हैं।

रहाणे की कप्तानी भी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास स्थान रखती है। उन्होंने छह टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली और चार मुकाबले जीतने के साथ एक भी टेस्ट नहीं गंवाया। वनडे में तीन और टी20 में दो मैचों में भी उन्होंने भारत की कप्तानी की।

उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत रही। विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी संभालते हुए रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़ा और युवा खिलाड़ियों के साथ भारत को गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कराई।

आईपीएल में भी रहाणे ने 212 मैच खेले और 5,367 रन बनाए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया। पिछले सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे।

Tags: Ajinkya Rahane
Previous Post

सोने हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा

Next Post

सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Next Post
Earthquake

सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत

यह भी पढ़ें

Fengshui

घर में रखें ये मूर्ति, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

09/02/2025

बार-बार नाख़ून टूटने से हैं परेशान तो इन टिप्स से करें देखभाल

09/01/2022

घरेलू विवाद में पत्नी ने खोली पोल,फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक पति बर्खास्त

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version