• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा का रविदासिया समाज ने किया स्वागत

Writer D by Writer D
30/07/2026
in उत्तर प्रदेश, भदोही, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा का रविदासिया समाज ने स्वागत किया है। इस संबंध में गुरुवार को ग़ाज़ीपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में रविदासिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रति और रविदासिया समाज की भावनाओं का सम्मान है। समाज मुख्यमंत्री को इस निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से समाज के उत्थान एवं विकास के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, वाराणसी के सचिव धर्मपाल सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर जिले का नाम होना उनके अनुयायियों के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय ऐतिहासिक, जन भावनाओं के अनुरूप और अत्यंत सम्मानजनक कदम है। इससे समस्त रविदासिया समाज एवं दलित समाज  स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं संत रविदास नगर (पूर्व नाम भदोही) के पूर्व जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनपद का नाम बदलकर संत रविदास के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया था। जनपद का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने से समाज के लोग बेहद खुश हैं। योगी सरकार के इस निर्णय का पूरे प्रदेश में स्वागत किया जा रहा है।

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Next Post

योगी सरकार का बड़ा कदम: 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Divyangjan Employment Campaign 3.0

योगी सरकार का बड़ा कदम: 3 से 10 अगस्त तक चलेगा 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0'

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी का बड़ा ऐलान, कोरोना ड्यूटी पर मरने वालों के आश्रितों को मिलेगा 50 लाख रुपए 

09/05/2021
Samit Dravid

मैदान पर धमाल मचाएंगे राहुल द्रविड़ के बेटे, भारत की अंडर-19 टीम में हुआ सेलेक्शन

31/08/2024
नेफ्रोटिक सिंड्रोम

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नेफ्रोटिक सिंड्रोम

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version