• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Monsoon Session: विधायक आलमबदी के निधन पर शोक, विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Writer D by Writer D
03/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Monsoon Session: Legislative Assembly adjourned until tomorrow.

Monsoon Session: Legislative Assembly adjourned until tomorrow.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र (Monsson Session) के पहले दिन सोमवार को सदन में वर्तमान विधानसभा सदस्य आलम बदी और 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में शोक प्रस्ताव रखा। नेता सदन के साथ ही नेता प्रतिपक्ष समेत सभी दलीय नेताओं ने दिवंगत सदस्यों के प्रति अपनी-अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही सदन की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11:00 तक स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सदन में शोक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि आजमगढ़ के सपा विधायक आलम बदी का 23 जुलाई 2026 को निधन हो गया। सदन के वह वरिष्ठतम सदस्य थे। 16 मार्च 1936 में उनका जन्म हुआ था। पांचवीं बार चुनकर वह विधानसभा पहुंचे थे। 1996 में पहली बार मध्यावती विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। कई समितियों के सदस्य थे। वह जनप्रिय नेता थे। समाज में ईमानदार और सादगी के लिए जाने जाते थे। वह जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष जी से आग्रह है कि मेरी शोक संवेदना उनके परिजनों तक पहुंचाई जाए।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्त संवेदनाओं से खुद को सम्बद्ध करता हूं। आलम बदी में इस उम्र में भी युवाओं की तरह उमंग था। बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा था लेकिन वह आगे का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की थी। वह अपने विचारों को लेकर कट्टर थे।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने एक अच्छा समाजसेवी और राजनेता खो दिया है। उनका जाना अपूर्णीय क्षति है।

मंत्री संजय निषाद ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सदस्य आलम बदी का निधन हम सब के लिए अपूर्णीय क्षति है।

कांग्रेस की नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आलम बदी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की। समाजसेवा में भी उनकी रुचि थी। उनकी पहचान उनका पद नहीं था बल्कि उनकी सादगी थी। वह इस उम्र में भी समाज के लिए कार्य करते थे। उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए कौमी एकता संगठन की स्थापना की।

अपना दल एस के रामविवास वर्मा और राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल सिंह बालियान ने सदन में शोक संवेदना व्यक्त की। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से विनोद सरोज ने कहा कि गरीब और असहायों के लिए कार्य करते रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 पूर्व विधायकों के निधन पर शोक संवेदना का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि बलिया के भोला पांडे, आगरा से अमिताभ लवानिया, जगन्नाथ चौधरी, महाराजगंज से राम प्यारे आजाद, अम्बेडकरनगर से गोपीनाथ वर्मा, बिजनौर से यशपाल सिंह, प्रयागराज से राधेश्याम भारती,

बाराबंकी से संग्राम सिंह, बलिया से हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवद दयाल, जौनपुर से अरुण कुमार मुन्ना, बिजनौर से ओमवती देवी, सहारनपुर से मोहन सिंह, संत कबीरनगर अफसर यू अहमद, अमेठी से तेजभान सिंह, देवरिया से रुद्र प्रताप सिंह, कानपुर देहात से प्यारेलाल शंखवार, बदायूं से ओंकार सिंह, प्रयागराज से राजेंद्र त्रिपाठी, बलरामपुर से हनुमंत सिंह का निधन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी पार्टी और सरकार की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सदन को आश्वस्त किया कि सदन की ओर से व्यक्त शोक संवेदनाएं उनके परिजनों तक पहुंचाई जाएंगी। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 तक स्थगित कर दी गई।

Tags: Lucknow NewsMonsoon Session
Previous Post

विधान भवन में सपा विधायकों का धरना, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

Next Post

बदायूं में चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
Kasganj-Bareilly Passenger Train

बदायूं में चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

Sugar Mill

मसौधा चीनी मिल में ब्लास्ट, इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौके पर मौत

20/11/2023
SS Sandhu

हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स के निर्माण में लाएं तेजी: एसएस संधू

14/11/2022
Infrastructure sector

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 441 परियोजनाओं की लागत में तय अनुमान से अधिक की वृद्धि

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version