• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

Writer D by Writer D
03/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज विधान परिषद के तृतीय सत्र के प्रथम दिन विभिन्न विभागीय प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की विकासोन्मुखी कार्यशैली, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को सदन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा।

विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव द्वारा मैनपुरी में नगर पालिका के कचरा निस्तारण संयंत्र से संबंधित प्रश्न के उत्तर में मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्लांट वर्ष 2012 से संचालित एवं क्रियाशील है। नगर में उपलब्ध लगभग 50 हजार मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 19 मार्च 2026 को कार्यादेश जारी किया जा चुका है। प्लांट एवं आवश्यक मशीनरी स्थापित कर कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा प्रतिदिन लगभग 20 टन ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा छोड़ी गई गंदगी को साफ करने का कार्य कर रही है।

विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा सिद्धार्थनगर में परिवर्तकों पर हुए व्यय से संबंधित प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्य तत्कालीन स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप ही कराया गया है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जाएगा साथी लापरवाही पाए जाने पर किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए विद्युत अवसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय बिजली व्यवस्था अत्यंत जर्जर थी। न पर्याप्त खंभे थे, न तार और न ही विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था। आज उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन, आपूर्ति और वितरण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और जनता को पावर क्वालिटी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: ak sharma
Previous Post

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

Next Post

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Pants

ये पैन्ट्स आपको देंगी क्लासी और ट्रेंडी लुक

20/09/2025
Asia Cup: Pakistan defeated Nepal

Asia Cup: बाबर-इफ्तिखार की आंधी में उड़ा नेपाल, पाकिस्तान ने घर में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

30/08/2023
Threatened to kill Yogi and Shah

सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह को मिली जान से मारने की धमकी, CRPF ने किया खुलासा

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version