• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

Writer D by Writer D
03/08/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
Lekhpal

Lekhpal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित एवं नियुक्त 6,252 नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों (Lekhpals) की विभागीय अर्हकारी परीक्षा-2025 का परिणाम दिनांक 03 अगस्त 2026 को अनुमोदित कर दिया गया है। यह जानकारी राजस्व परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

इन प्रशिक्षु लेखपालों को प्रदेश के विभिन्न मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालयों लखनऊ, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, महोबा, प्रयागराज, बिजनौर, बरेली एवं फिरोजाबाद में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार व्यवस्थित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत विभागीय अर्हकारी परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा परिणाम अनुमोदित होने के बाद अब इन नवचयनित लेखपालों की सेवा संबंधी आगामी कार्यवाही को गति मिलेगी। राजस्व परिषद द्वारा संबंधित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि प्रशिक्षु लेखपालों के प्राप्तांकों के आधार पर नियमानुसार अंक-पत्र तैयार कर संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से उनका शीघ्र वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

यह उपलब्धि प्रदेश की राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्षम, सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बड़ी संख्या में प्रशिक्षित लेखपालों की उपलब्धता से भूमि अभिलेखों के रख-रखाव, नामांतरण, सीमांकन, विरासत, अंश निर्धारण, त्रुटि सुधार तथा जनसामान्य से जुड़े अन्य राजस्व कार्यों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण को नई गति मिलेगी।

राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने सफल प्रशिक्षु लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन और आम नागरिक के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनकी कार्यकुशलता से ग्रामीण स्तर पर राजस्व सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनविश्वास दोनों सुदृढ़ होते हैं।

उन्होंने नवप्रशिक्षित लेखपालों से अपेक्षा की कि वे आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए राजस्व सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और जनहितकारी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Tags: lekhpal
Previous Post

श्रद्धा के सम्मान में योगी सरकार कांवड़ियों पर करेगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

Next Post

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Next Post
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

AK Sharma

देश में विगत तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश विद्युत की सर्वाधिक आपूर्ति का बनाया रिकॉर्ड: एके शर्मा

30/05/2025
double decker bus

आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 32 घायल

17/05/2022
CM Nayab Singh Saini

CM नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना 55वां जन्मदिन

25/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version