• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Satish Mahana

Satish Mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) भावुक हो गए। मंगलवार को हुए हंगामे को लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें गंभीरता से विचार करना होगा कि क्या वह विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के योग्य हैं।

सतीश महाना ने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन का अंतिम चरण है। उन्होंने कहा, “मेरे मन में पीड़ा है। पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि या तो हमारे प्रयासों में कोई कमी रह गई या फिर डॉ. भीमराव आंबेडकर की बात सही साबित हो रही है कि कमी संविधान में नहीं, बल्कि उसे चलाने वाले लोगों में होती है।”

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से उन्होंने सदन को गरिमा, मर्यादा और संवाद के साथ चलाने का प्रयास किया है। लेकिन हाल की घटनाओं ने उन्हें आत्ममंथन करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय लेंगे।

राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी

बुधवार को भी विधानसभा में विपक्ष का विरोध जारी रहा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य लगातार हंगामा करते रहे। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से सहयोग की अपील की थी, लेकिन प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद कार्यवाही पहले आधे घंटे के लिए और फिर दोपहर एक बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

Tags: Satish Mahanaup monsoon sessionup vidhansabha
Previous Post

जिस पोस्टर पर हुआ निलंबन, वही लेकर धरने पर पहुंचे सपा विधायक; सरकार पर लगाया आरोप

Next Post

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

यह भी पढ़ें

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक, प्रशासनिक अधिकारियों से ली अपडेट

06/08/2026
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार विधानसभा चुनाव : इस बार ‘राम’ और ‘रावण’ की हुई एंट्री

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version