• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक नशे की बिक्री पर रोक की तैयारी, केंद्र का बड़ा प्रस्ताव

Writer D by Writer D
06/08/2026
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Cigarettes and gutkha will not be available near schools and colleges.

Cigarettes and gutkha will not be available near schools and colleges.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के चारों ओर 500 मीटर के दायरे को ‘नशामुक्त क्षेत्र’ घोषित किया जाए। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास आधा किलोमीटर तक तंबाकू, शराब, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों (Cigarettes and Gutkha) की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

यह प्रस्ताव 2026-2029 के विजन डॉक्यूमेंट का हिस्सा है, जिसे नशीले पदार्थों पर नियंत्रण और युवाओं में नशे की रोकथाम के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके तहत केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र कल्याण कार्यक्रमों के तहत छात्रों की सहमति से ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट कराने की भी सिफारिश की गई है।

जागरूकता और काउंसिलिंग पर रहेगा जोर

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया कि तीन वर्षीय इस रोडमैप में केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि निवारक शिक्षा, जागरूकता अभियान, काउंसिलिंग और सामुदायिक भागीदारी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए सुरक्षित और नशामुक्त शैक्षणिक माहौल तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि छात्र कल्याण कार्यक्रम के तहत सहमति आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का प्रस्ताव भी इसी योजना का हिस्सा है, ताकि नशे की समस्या को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।

पीएम के ‘नशामुक्त युवा’ अभियान से जुड़ा कदम

सरकार की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान की कड़ी मानी जा रही है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत को उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और कल्पनाशक्ति की जरूरत है, इसलिए उन्हें हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से कहा था कि आने वाले दो दशकों में वही विकसित भारत की नींव रखेंगे और इसके लिए स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है।

समुद्री रास्तों से भी बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त

गृह राज्य मंत्री ने संसद में यह भी बताया कि सरकार अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में समुद्री मार्गों से 390.803 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए। इनमें एम्फेटामाइन, गांजा, हशीश ऑयल और चरस शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), अन्य केंद्रीय एजेंसियां और राज्य पुलिस एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत तस्करी और नशे के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Tags: National news
Previous Post

100 साल बाद लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी, ब्रिटेन से प्रतिमा वापस लाने की मुहिम तेज

Next Post

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, LDA उपाध्यक्ष को नोटिस; SIT रिपोर्ट भी तलब

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
Lucknow Fire Tragedy

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, LDA उपाध्यक्ष को नोटिस; SIT रिपोर्ट भी तलब

यह भी पढ़ें

सबसे महंगी रजिस्ट्री

अमेठी में हुई प्रदेश की सबसे महंगी रजिस्ट्री, एक अरब से ज्यादा के ई-पेमेंट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

14/11/2020
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत

06/10/2021
बसपा से निष्कासित

मायावती ने आम लोगों को ड्रामेबाजियों से सतर्क रहने की दी सलाह, राजस्थान के शासन को बताया जंगलराज

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version