• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

Writer D by Writer D
06/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand Kanwar Yatra

Uttarakhand Kanwar Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 2026 (Kanwar Yatra) श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के चलते अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल अपने गंतव्य की ओर लौट चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 6 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक केवल एक दिन में ही 39 लाख 15 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है।

राज्य सरकार का कहना है कि प्रदेशभर में कांवड़ यात्रियों के लिए निर्बाध यातायात, त्वरित चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन व्यवस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं तथा सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सेवा का महापर्व है। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों, शिवभक्तों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग, समन्वय और अनुशासन से कांवड़ यात्रा 2026 का सफल संचालन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक बार फिर उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, सुरक्षित यात्रा प्रबंधन और अतिथि सत्कार की अपनी समृद्ध परंपरा को देश के सामने मजबूती से प्रस्तुत कर रहा है।

Tags: Kanwar YatraUttarakhand News
Previous Post

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

Next Post

उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन, सप्लाई चेन तोड़ने और डी एडिक्शन सेंटर बढ़ाने के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Anand Bardhan

उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन, सप्लाई चेन तोड़ने और डी एडिक्शन सेंटर बढ़ाने के निर्देश

यह भी पढ़ें

Yakub Qureshi

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर व फिरोज को बलरामपुर जेल भेजा

17/01/2023
Jio

Jio कंपनी ने ये प्लान नहीं किए महंगे, देखें पूरी List

05/07/2024
Half-Burnt Wick

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में जलाएं यम का दीपक, जानिए इसका महत्व

10/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version