• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

Writer D by Writer D
12/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में प्रदेशभर में संचालित विशेष विद्युत उपभोक्ता शिविरों का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। मात्र 11 दिनों में 89.35 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया है। प्रदेश के विभिन्न विद्युत वितरण निगमों में 1 से 31 अगस्त तक खंड एवं उपखंड स्तर पर यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल, मीटर, टैरिफ, मोबाइल नंबर अपडेट और ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। 1 अगस्त से 11 अगस्त 2026 के बीच आयोजित 5,065 शिविरों में 50,995 उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। प्राप्त 47,757 शिकायतों में से 42,672 का निस्तारण किया गया है।

बिल संशोधन के मामलों में जांच, 34.37 फीसदी बिल सही मिले

शिविरों में बिल संशोधन के लिए आए मामलों की जांच में बड़ी संख्या में बिल नियमानुसार सही पाए गए। स्मार्ट और नॉन-स्मार्ट मीटर से जुड़े बिल संशोधन के कुल मामलों में 34.37 प्रतिशत प्रकरणों में बिल सही पाए गए और संशोधन की आवश्यकता नहीं थी। स्मार्ट मीटर से संबंधित 7,334 आवेदनों में 3,320 मामलों में बिल सही मिले, जबकि 3,348 मामलों में नियमानुसार संशोधन किया गया। वहीं नॉन-स्मार्ट मीटर से जुड़े 15,451 आवेदनों में 4,511 मामलों में संशोधन की आवश्यकता नहीं मिली और 9,761 मामलों में बिल संशोधित किए गए।

मीटर बदलने और टैरिफ परिवर्तन में तेजी

शिविरों में खराब मीटर बदलने के 4,745 मामलों में से 3,089 मीटर बदले जा चुके हैं। टैरिफ परिवर्तन के 2,099 आवेदनों में 1,870 मामलों में श्रेणी परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई। मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अपडेट के 12,537 अनुरोधों में 11,931 का निस्तारण हुआ। वहीं मोबाइल ऐप से संबंधित 5,194 शिकायतों में से 4,842 मामलों का समाधान किया गया, जो 93.22 प्रतिशत है।

शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। शिविरों में लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। उपभोक्ता शिविरों के अतिरिक्त टोल-फ्री नंबर 1912, चैटबॉट और ऑनलाइन माध्यमों से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विभाग का प्रयास है कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।

Tags: uppclYogi News
Previous Post

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

Next Post

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Covaxine

मुंबई से लखनऊ पहुंची भारत बायोटेक की 1.5 लाख कोवैक्सीन

09/05/2021
CM Yogi

बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण और जैसी दुर्गति: सीएम योगी

03/11/2023
Helicopter Crash

जैसलमेर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सुरक्षित बाहर निकाला गया

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version