• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा में 2007 जैसा ही ब्राह्मण काे मिलेगा सम्मान : मायावती

Writer D by Writer D
14/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव—2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए बसपा भी कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए ब्राह्मण समाज से कहा है कि आपका सम्मान पार्टी में पहले भी था और आगे भी रहेगा।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि ब्राह्मण समाज व अन्य सभी समाज के जो भी लोग अभी तक पार्टी से निकाले गये हैं या निकाले जा रहे हैं। या फिर वे अपने निजी स्वार्थ में दूसरी पार्टियों में चले गये हैं। वे अपने ग़लत कारनामों की वजह से उनसे बचने के लिये ख़ासकर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गये हैं, तो उनका पार्टी के प्रति समर्पण भाव लोगों की निगाह में भी उनके कार्यों के आकलन के आधार पर काफी सशंकित व निराशाजनक बना रहा है। क्योंकि ख़ासकर बसपा सरकार के दौरान भी ऐसे लोगों ने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ के लिए ही पार्टी से फायदा ज़्यादा उठाया है और अपने समाज व पार्टी के हित के लिए वे लोग अधिकतर निष्क्रिय व उदासीन ही बने रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि इतना ही नहीं बल्कि इन्हीं सब कारणों से उन लोगों ने अपने समाज को भी सही से बसपा में नहीं जोड़ा है। इन्हीं सब वजह से पार्टी को पिछले कई लोकसभा व विधानसभा आमचुनावों में पार्टी को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। लेकिन उसके बाद से पार्टी में लम्बे अरसे से ईमानदार व हर मामले में पार्टी के प्रति लगातार समर्पित एवं निष्ठावान चले आ रहे पार्टी के वरिष्ठ लोगों द्वारा आए दिन नये कर्मठ व ईमानदार लोगों व ख़ासकर युवाओं को पार्टी की नर्सरी में तैयार किया जाता रहा है, जो यह अभियान पूरी तरह से जारी है। अब वे लोग काफी हद तक पार्टी की अपेक्षा के अनुसार जी-जान से लगातार लगे हुये हैं। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि ये सभी नये व पुराने लोग हर मामले में ज़्यादा बेहतर, साफ-सुथरे व मिशनरी मानसिकता के बनकर उभरेंगे। वे सच्चे अम्बेडकरवादी एवं संविधानवादी संघर्ष के भरपूर तौर पर काम आयेंगे।

मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज को यह भी विश्वास दिलाना चाहती हूं कि वे अपनी पूरी मज़बूती के साथ पार्टी से जुड़े रहें। उन्हें हर चुनाव में उनकी तैयारी के आधार पर उनकी भागीदारी यानी चुनावी उम्मीदवार बनाने तथा सरकार बनने पर 2007 की तरह ही ब्राह्मण तथा अन्य सभी समाज को भी पूरा-पूरा उचित मान-सम्मान ज़रूर दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वसमाज आधारित ऐसी बसपा पार्टी को ज़मीनी स्तर पर तैयार करने के मामले में अब विशेषकर दलित समाज को ही अपनी अह्म भूमिका निभानी है।

Tags: mayawati
Previous Post

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

Next Post

THDC Tunnel Accident: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
अयोध्या

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत का विभाजन एक त्रासदी थी, बंटवारे की कीमत आज भी देश चुका रहा है: CM योगी

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
Next Post
THDC Tunnel: CM Dhami holds review meeting with officials.

THDC Tunnel Accident: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश

यह भी पढ़ें

eyebrows

सर्दियों में आईब्रो झड़ने से हैं परेशान, तो इन टिप्स को करें फॉलो

10/01/2024
fake inspector

फर्जी दरोगा नीली बत्ती लगे वाहन के साथ गिरफ्तार

14/01/2023
suspended

कानूनगो का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, डीएम ने किया निलंबित

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version