• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Writer D by Writer D
14/08/2026
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.

Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी (Nag Panchami) के पावन पर्व के उपलक्ष्य में वर्षों से होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप विगत कुछ साल से प्रदेश स्तरीय स्वरूप वाली हो चुकी इस कुश्ती प्रतियोगिता (Wrestling Competition) में इस बार तीनों खिताबों के विजेताओं को 1.01 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश शासन के खेल विभाग एवं जिला कुश्ती संघ की तरफ से आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में पहलवानों के उत्साहवर्धन और विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए मुख्यमंत्री 17 अगस्त को स्वयं उपस्थित रहेंगे।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने बताया कि नागपंचमी पर्व पर देशज खेलों की प्राचीन परंपरा रही है। गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। मंदिर में हर वर्ष इस पर्व पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु तीन वर्गों में होगी।

श्री सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों, स्पोर्ट्स छात्रावासों, विभिन्न मंडलों और जिलों से करीब 325 पहलवान प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के विजेताओं (तीनों) को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा, उप विजेताओं को 51 हजार रुपये और तीनों खिताबों में तीसरे स्थान पर रहने वाले दो-दो पहलवानों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सभी पहलवानों को प्रत्येक कुश्ती बाउट पर 500-500 रुपये की धनराशि खेल विभाग की तरफ से दी जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से होगा जबकि समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 17 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण के लिए उपस्थित रहेंगे।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

Next Post

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Sawan Jhula

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

यह भी पढ़ें

namaskar

हाथ जोड़कर नमस्कार करने से होते हैं ये बड़े फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

13/11/2021
Mumbai serial bomb blast

कैदियों ने जेल में की मुंबई बम धमाके के सजायाफ्ता कैदी की हत्या

02/06/2024
CM Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version