• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

Writer D by Writer D
14/08/2026
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Surrendered Naxalite women walked the ramp.

Surrendered Naxalite women walked the ramp.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन और स्वदेशी प्रदर्शनी में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। कभी हिंसा के साए में जीवन बिताने वाली इन महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कदम रखा और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा सिल्क व हैंडलूम परिधानों को प्रदर्शित किया।

रैंप पर उतरा नया आत्मविश्वास

स्वदेशी फैशन शो में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक किया। उनके रैंप पर पहुंचते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। इस प्रस्तुति ने मुख्यधारा में लौटने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव की तस्वीर पेश की।

कई महिलाओं के लिए रायपुर का यह पहला दौरा था। पहली बार इतने बड़े मंच पर रैंप वॉक का अनुभव उनके लिए खास रहा। उनके चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

सीएम साय ने बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मसमर्पित महिलाओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटे लोगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखा गया।

कोसा सिल्क से दिखा ‘नया बस्तर’

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क और पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया।

रैंप पर कोसा सिल्क में नजर आईं आत्मसमर्पित महिलाओं ने हथकरघा की समृद्ध परंपरा के साथ बदलाव की एक नई तस्वीर पेश की। यहां बंदूक की जगह हुनर और हिंसा की जगह आत्मनिर्भरता नजर आई।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

‘उन्नति’ से शिक्षकों को मजबूत करेगी योगी सरकार, शिक्षक प्रशिक्षण को मिलेगी नई गति

Next Post

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Next Post
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

यह भी पढ़ें

Arrested

चार कट्टे तथा कई गोलियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

15/03/2023
hair cut

अपने चेहरे के अनुसार चुने हेयर कलर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

06/03/2026
शाहीनबाग प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट पर फैसला

शाहीनबाग प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, कहा- आवागमन का अधिकार छीना नहीं जा सकता

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version