• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत, इस मामलेमें 20 अगस्त की सुनवाई टली

Writer D by Writer D
17/08/2026
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 20 अगस्त को प्रस्तावित सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर शिकायतकर्ता, सीबीआई, ईडी और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। साथ ही जांच एजेंसियों को फिलहाल हाईकोर्ट में मामले से जुड़ी कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें सीबीआई और ईडी को उनके खिलाफ लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच में कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की छूट दी गई थी।

अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से 20 अगस्त की सुनवाई को स्थगित रखने को कहा है। यह व्यवस्था फिलहाल अंतरिम है और मामले पर अंतिम फैसला बाद की सुनवाई में होगा।

भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत से शुरू हुआ मामला

मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की घोषित आय की तुलना में उनकी संपत्ति अधिक है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

मई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि शिकायत में गंभीर आरोप हैं तो उनकी सत्यता की जांच जरूरी है। कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की स्वतंत्रता दी थी।

अब सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद फिलहाल हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट दाखिल नहीं होगी। संबंधित पक्षों के जवाब मिलने के बाद शीर्ष अदालत इस मामले में आगे की सुनवाई करेगी।

यानी फिलहाल राहुल गांधी को राहत मिली है, लेकिन मामले की कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

Next Post

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Robin Uthappa

टीम इंडिया के इस प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

14/09/2022
World Press Freedom Day

International Press Freedom Day: कलम की मजबूत धार, स्वस्थ लोकतंत्र का आधार

03/05/2023
hunger strike

दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, यह है वजह

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version