• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

Writer D by Writer D
27/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.

India steps in to help amidst the devastation in Nepal.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने राहत और बचाव अभियान में सहयोग बढ़ा दिया है। भारत ने प्रभावित लोगों के लिए 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) सामग्री और जरूरी दवाएं नेपाल भेजी हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत नेपाल और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

C-130J विमान से भेजी गई राहत सामग्री

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वायुसेना का C-130J विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल रवाना हुआ। इसमें अस्थायी आश्रय सामग्री, कंबल, स्वच्छता किट, सोलर लैंप और जरूरी दवाएं शामिल हैं।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि आगे भी C-17 और C-130 विमानों के जरिए राहत सामग्री भेजी जाएगी। प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के लिए हेलिकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।

पीएम मोदी ने नेपाल को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत कर बाढ़ से हुई जनहानि पर दुख जताया था। उन्होंने नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

भारत और नेपाल की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और जरूरी सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है।

रसुवा में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि सैकड़ों लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।

नेपाल में जारी खोज और बचाव अभियान के बीच भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण मदद साबित हो सकती है।

Tags: "Nepal floodNational news
Previous Post

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

Next Post

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
पंजाब

मानसा झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर

14/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
Next Post
CM Yogi

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

यह भी पढ़ें

Road Accident

कार और कंटेनर ट्रक में भीषण टक्कर, चार की मौत

31/07/2023
Veg Fried Rice

आज बनाएं रेस्टोरेंट जैसे वेज फ्राइड राइस, नहीं रह पाएंगे तारीफ किए बगैर

14/02/2026
Juhi Chawala

5G मामले में जूही चावला की याचिका खारिज, HC ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version