लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आरक्षण का लाभ लेकर समाज में अच्छे और प्रतिष्ठित पद पर पहुंच चुका है, उसे आरक्षण का लाभ आगे छोड़ देना चाहिए।
संजय निषाद के मुताबिक, आरक्षण का फायदा लगातार उन्हीं लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, जो पहले ही इसका लाभ लेकर आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।
‘जरूरतमंदों को मिले आगे बढ़ने का मौका’
मंत्री ने कहा कि आरक्षण का मकसद उन वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। ऐसे में व्यवस्था का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अच्छे पदों पर पहुंच चुके लोगों को यदि आरक्षण का लाभ छोड़ने की पहल करनी चाहिए, तो इससे उसी समुदाय के दूसरे जरूरतमंद लोगों के लिए अवसर बढ़ सकते हैं।
संजय निषाद का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में आरक्षण के लाभ, उसकी पात्रता और जरूरतमंद वर्गों तक इसके प्रभावी पहुंचने को लेकर लगातार बहस होती रही है।









