• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

Writer D by Writer D
31/08/2026
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, प्रयागराज
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/लखनऊ: प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा के पास पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में जनहानि का समाचार प्राप्त होते ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्री मौर्य ने जिलाधिकारी प्रयागराज/कौशाम्बी, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी तथा प्रयागराज एवं कौशाम्बी के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर घटना की जानकारी ली और घायलों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं उपचार कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

घटना में घायल लोगों का उपचार प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में किए जाने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन से घायलों की स्थिति एवं उपचार की जानकारी ली तथा घायलों के समुचित एवं प्रभावी उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने घटना के कारणों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। इस घटना

श्री मौर्य ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

Tags: Keshav maurya
Previous Post

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

Next Post

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Next Post
Anil Vij

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

यह भी पढ़ें

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक

15/02/2022
Horoscope

25 मार्च राशिफल: इन राशिवालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान

25/03/2022
Raina broke silence over the differences between Suresh Raina and the franchise

सुरेश रैना और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद पर रैना ने तोड़ी चुप्पी

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version