• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाभार्थियों के DBT में शिथिलता पर सख्त केशव मौर्य, बोले- भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं

Writer D by Writer D
03/09/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज वर्ष 2026-27 की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए जिलेवार आवंटन सूची को स्वीकृति प्रदान की। प्रथम चरण में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए 5 लाख 56 हजार 634 आवासों को स्वीकृति दी गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के लाखों गरीब एवं वंचित परिवारों के अपने पक्के आवास के सपने को साकार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

प्रयागराज को मिले 17,004 आवास स्वीकृति

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रयागराज जनपद के ग्रामीण निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को विशेष सौगात देते हुए 17,004 (सत्रह हजार चार) पक्के आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रयागराज सहित प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण अंचल में पात्र लाभार्थियों को गरिमापूर्ण एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना डबल इंजन सरकार का दृढ़ संकल्प है।

75 जनपदों को 5,56,634 आवास स्वीकृति

पूरे प्रदेश के ग्रामीण निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए 6.18 लाख लक्ष्य का 90% (5,56,634) लक्ष्य का आवंटन ग्राम पंचायतवार कर दिया गया है। जिलेवार आवंटन में सीतापुर को 47,160, सोनभद्र को 35,412, बहराइच को 27,229, खीरी को 24,139, प्रतापगढ़ को 23,092, बांदा को 21,673, प्रयागराज को 17,004, मिर्जापुर को 16,109, सुल्तानपुर को 16,032, जौनपुर को 15,253, बाराबंकी को 15,124, हरदोई को 14,871, अमेठी को 14,414, रायबरेली को 13,464, फतेहपुर को 13,207, गोंडा को 12,348 और शाहजहांपुर को 11,308, आजमगढ़ को 10,824 आवास सहित 75 जनपदों को 5 लाख 56 हजार 634 आवासों को स्वीकृति प्रदान की गयी।

प्रधानमंत्री का लक्ष्य-गरीबी समाप्त होने तक रुकूँगा नहीं

श्री मौर्य  ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट एवं दृढ़ संकल्प रहा है— ‘जब तक गरीब की गरीबी समाप्त नहीं कर दूंगा, उसको सामान्य एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार नहीं दिला दूंगा, तब तक रुकूँगा नहीं।’ इसी अंत्योदय के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों को आवास आवंटित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार पारदर्शी एवं त्वरित कार्यप्रणाली के माध्यम से राज्य के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँच रही है। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि राज्य के किसी भी नागरिक को पक्के मकान की आवश्यकता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

DBT एवं जिओ-टैगिंग

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने प्रमुख सचिव एवं आयुक्त, ग्राम विकास सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को स्वीकृत आवासों की अग्रिम प्रक्रिया तुरंत शुरू करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। योजना की राशि सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer – DBT) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से भेजी जाएगी। निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण की पारदर्शी मॉनिटरिंग के लिए जिओ-टैगिंग (Geo-tagging) व्यवस्था का सख्ती से पालन किये जाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। पात्र लाभार्थियों के चयन और वित्तीय सहायता प्रदान करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्रीने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग का सशक्तिकरण है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में स्थायित्व और सम्मान सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

Next Post

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

03/09/2026
Main Slider

फर्रुखाबाद पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को सौंपे जमीन के पट्टे; वितरित की राहत सामग्री

03/09/2026
Three killed in house wall collapse
उत्तर प्रदेश

बारिश में मकान की दीवार गिरने से पिता और दो बच्चों समेत तीन की मौत; CM ने जताया शोक

03/09/2026
CM Yogi will honour 81 teachers from the state on Teachers' Day.
उत्तर प्रदेश

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

03/09/2026
mayawati-akash anand
Main Slider

मायावती का फिर यू-टर्न! आकाश आनंद पर बोलीं- अभी बड़ी जिम्मेदारी के लायक नहीं

03/09/2026
Next Post
CM Yogi will honour 81 teachers from the state on Teachers' Day.

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

AAP's mass fast

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP नेताओं का सामूहिक उपवास

07/04/2024
Govinda

गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

12/11/2025
Road Accident

कोचिंग छात्रा को पिकअप ने रौंदा, मौत

08/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version