• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

Writer D by Writer D
19/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  रविंद्र सिंह रैंकुनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री रैंकुनी ने मुख्यमंत्री को अपने निर्वाचन की जानकारी दी तथा उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  रविंद्र सिंह रैंकुनी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में सहकारी संस्थाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इनके माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, काश्तकारों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और छोटे उद्यमियों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत सहकारी संस्थाएं मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की आधारशिला बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंक नैनीताल की जिम्मेदारी केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, ग्रामीणों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की आर्थिक प्रगति में सहभागी बनने की भी है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से अपेक्षा की कि बैंक को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा तथा बैंक की सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को नई गति देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि सहकारिता केवल संस्थागत व्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि यह गांव-गांव में रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है।

रविंद्र सिंह रैंकुनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिला सहकारी बैंक नैनीताल को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Tags: cm dhami
Previous Post

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

Next Post

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Next Post
Chardham Yatra

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

यह भी पढ़ें

Mamta Banerjee

बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- ममता बनर्जी का भतीजा करवा सकता है उनकी हत्या

04/01/2021
Akhilesh Yadav

‘2024 का जननायक, 2027 का महानायक’, SP दफ्तर के बाहर लगी एक और नई होर्डिंग

04/11/2024

मलिक की बढ़ी मुश्किलें, वानखेडे के पिता ने ठोका इतने करोड़ का मानहानि का केस

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version