• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मलिक की बढ़ी मुश्किलें, वानखेडे के पिता ने ठोका इतने करोड़ का मानहानि का केस

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनसीपी नेता नवाब मलिक ड्रग्स केस को लेकर लगातार एनसीबी, समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। अब समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए मानहानि का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर हैं और आर्यन खान, नवाब मलिक के दामाद समीर खान समेत बॉलीवुड से जुड़े तमाम केसों में जांच अधिकारी थे। हालांकि, हाल ही में उनसे आर्यन खान समेत 6 केस वापस ले लिए गए हैं।

वानखेड़े के वकील अर्शद शेख ने कहा, मलिक वानखेड़े के परिवार को फ्रॉड कह रहे हैं और उनके धर्म पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि वे हिंदू नहीं हैं। मलिक रोजाना पूरे परिवार को फ्रॉड कह रहे हैं वे उनकी बेटी यास्मीन के करियर को भी बर्बाद कर रहे हैं, जो क्रिमनल लॉयर है और नारकोटिक्स केस में वकालत नहीं करती।

मानहानि केस में कहा गया है कि मलिक ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर वादी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम, चरित्र, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। ज्ञानदेव की मांग है कि मलिक, उनकी पार्टी के नेताओं और अन्य सभी को उनके और उनके परिवार के खिलाफ मीडिया में कुछ भी आपत्तिजनक, मानहानिकारक सामग्री लिखने, बोलने या प्रकाशित करने पर रोक लगाई जाए।

ज्ञानदेव ने अपील की कि हाईकोर्ट यह घोषित करे कि मलिक के बयान, आरोप चाहे लिखित हो या मौखिक या उनके द्वारा या उनके परिवार के द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए हैं, वे प्रकृति में अत्याचारी और मानहानिकारक हैं। इतना ही नहीं ज्ञानदेव ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया समेत अन्य जगहों पर मौजूद इंटरव्यू और बयानों को हटाने की भी मांग की।

नवाब मलिक का नया वार, बोले- धन उगाही के लिए किया था आर्यन का किडनैप

ज्ञानदेव ने अपनी शिकायत में कहा कि वानखेड़े पर नवाब मलिक के आरोप उनके दामाद की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद शुरू हुए। समीर खान को सितंबर में जमानत मिली। इसके बाद से मलिक हर रोज सोशल मीडिया या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को लेकर वानखेड़े को घेर रहे हैं। ज्ञानदेव ने नवाब मलिक पर 1।25 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।

ज्ञानदेव से पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज ने नवाब मलिक पर 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा लगाया है। नवाब मलिक लगातार बीजेपी नेता मोहित कंबोज और उनके परिवार पर भी गंभीर आरोप लगा रहे थे। ऐसे में कंबोज ने मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई और उच्च न्यायालय में जा नवाब मलिक पर 100 करोड़ का मानहानि केस भी ठोक दिया।

Tags: gyabdev wankhedemaharahtra newsMumbai NewsNational newsnawab malikncbsameer wankhede
Previous Post

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम पुष्कर सहित उत्तराखंड के नेता हुए शामिल

Next Post

CM योगी का अखिलेश पर जोरदार तंज, बोले- बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा….

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post

CM योगी का अखिलेश पर जोरदार तंज, बोले- बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा....

यह भी पढ़ें

shot

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/03/2021
suicide

गेस्ट हाउस में कैशियर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात…

28/03/2021
Dead Body

पत्नी के मायके से न आने पर पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

14/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version