• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवाब मलिक का नया वार, बोले- धन उगाही के लिए किया था आर्यन का किडनैप

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Nawab Malik

Nawab Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनसीपी नेता नवाब मलिक रविवार को फिर प्रेस के सामने आए और क्रूज ड्रग्स से जुड़े कई बड़े दावे किए। उन्होंने दावा किया कि आर्यन खान का पूरा केस कैडनैपिंग और उगाही का मामला है और इसका मास्टरमाइंड मोहित कंबोज है। मलिक ने ये भी आरोप लगाया कि उगाही में मोहित कंबोज एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का पार्टनर है।

नवाब मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है, वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी का करीबी बन गया।

बता दें कि मोहित कंबोज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उसमें सुनील पाटिल नाम के शख्स को इस केस का मास्टरमाइंड बताया था। मोहित ने पाटिल को एनसीपी नेताओं का करीबी भी बताया था और नवाब मलिक पर भी कई आरोप लगाए थे।

नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोहित कंबोज और समीर वानखेड़े के बीच अच्छे रिश्ते हैं। मोहित कंबोज 11 होटल चलाता है। मलिक ने आगे कहा, हमने कहा था कि कंबोज और वानखेड़े के रिश्ते हैं। जल्द ही इनकी मीटिंग के वीडियो जारी करेंगे।

विश्व के 13 राष्ट्राध्यक्षों को पछाड़ सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी

6 अक्टूबर को मेरी पीसी हुई और 7 तारीख को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले। इनका नसीब अच्छा है कि पुलिस का सीसीटीवी बंद था, हमें उसका सीसीटीवी नहीं मिल पाया और वानखेड़े साहब घबराहट में चले गए कि कोई उनका पीछा कर रहा है।

नवाब मलिक ने फिर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को निशाने पर लिया और कहा कि वानखेड़े का एक ही खेल है कि ड्रग का धंधा चलता रहे। ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए और उनसे उगाही की जाए। फिल्म जगत के लोगों को डराया जाए और उनसे हजारों करोड़ की उगाही की जाए, ये खेल वानखेड़े खेल रहे हैं।

मलिक ने आगे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आर्यन खान का पूरा केस अपहरण और फिरौती का है। आर्यन खान खुद टिकट खरीदकर क्रूज पर नहीं गए थे। उन्हें वहां प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला लेकर आए थे। वहां से आर्यन खान को किडनैप किया गया और 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। मोहित कंबोज फिरौती मांगने में वानखेड़े का पार्टनर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्यन खान को ट्रैप किया, लेकिन एक सेल्फी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

साथी बंदी की मौत पर भड़के कैदियों का उपद्रव, जेल पर किया कब्जा

नवाब मलिक ने कहा, ”मोहित कंबोज का साला है, उसके दोस्त है प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला। इनके जरिए आर्यन खान को ले जाया गया। फॉर्च्यून होटल में विजय पगारे के नाम पर कमरा बुक कराया गया और वहां जश्न मनाया गया कि 2-3 तारीख को बहुत सारा पैसा आने वाला है।”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ये वानखेड़े की आर्मी जितने भी ड्रग पेडलर हैं, उनसे भी उगाही करती है। किसी पत्रकार को बदनाम करने का काम नहीं कर रहा हूं, लेकिन वानखेड़े ने इस शहर को पाताललोक बना दिया है। मैं एनसीबी या बीजेपी से नहीं लड़ रहा हूं, मैं लड़ रहा हूं गलत लोगों के खिलाफ। मैं लड़ रहा हूं कि इस शहर में ड्रग के नाम पर जो हजारों करोड़ की वसूली हो रही है, बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है, ड्रग पेडलर धड़ल्ले से धंधा कर रहे हैं। मैं एनसीबी के डीजी साहब से बोलना चाहता हूं कि आपने 3 तारीख को बयान दिया था कि भारत में पहली बार समंदर के बीच ऑपरेशन हुआ। आपको गुमराह किया गया। 13 लोगों को चिन्हित किया गया। आर्यन खान की किडनैपिंग हुई। फिरौती मांगी गई। मैं बीजेपी से भी कहना चाहता हूं कि मैं कोई पॉलिटिकल लड़ाई नहीं लड़ रहा। मैं चाहता हूं कि ड्रग का धंधा बंद हो। बड़ी मछलियां पकड़ी जाएं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ये वानखेड़े की आर्मी जितने भी ड्रग पेडलर हैं, उनसे भी उगाही करती है। किसी पत्रकार को बदनाम करने का काम नहीं कर रहा हूं, लेकिन वानखेड़े ने इस शहर को पाताललोक बना दिया है। मैं एनसीबी या बीजेपी से नहीं लड़ रहा हूं, मैं लड़ रहा हूं गलत लोगों के खिलाफ। मैं लड़ रहा हूं कि इस शहर में ड्रग के नाम पर जो हजारों करोड़ की वसूली हो रही है, बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है, ड्रग पेडलर धड़ल्ले से धंधा कर रहे हैं। मैं एनसीबी के डीजी साहब से बोलना चाहता हूं कि आपने 3 तारीख को बयान दिया था कि भारत में पहली बार समंदर के बीच ऑपरेशन हुआ। आपको गुमराह किया गया। 13 लोगों को चिन्हित किया गया। आर्यन खान की किडनैपिंग हुई। फिरौती मांगी गई। मैं बीजेपी से भी कहना चाहता हूं कि मैं कोई पॉलिटिकल लड़ाई नहीं लड़ रहा। मैं चाहता हूं कि ड्रग का धंधा बंद हो। बड़ी मछलियां पकड़ी जाएं।

मलिक ने आगे कहा कि मैंने दामाद से बात की, उसने कहा कि आप लड़ाई जारी रखो। फर्जीवाड़ा केस करके जेल में डालोगे, उससे नवाब मलिक और उसका परिवार डरने वाला नहीं है। मैं एनसीबी के अधिकारियों से कहता हूं कि गंदी मछली को निकालकर फेंक दो। ये चंडाल चौकड़ी मुंबई एनसीबी में है। एक समीर वानखेड़े, वीवी सिंह, आशीष रंजन और वानखेड़े का ड्राइवर है माने, ये चौकड़ी है। और जब तक ये मामला नहीं सुलझता, मैं रुकने वाला नहीं हूं। डराना बंद करें।

उन्होंने कहा कि जितने भी विक्टिम हैं, सब सामने आएं और मेरा साथ दें। शाहरुख खान को डराया गया कि आपको आरोपी बना देंगे, पैसा दो। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान को डराया गया था कि अगर नवाब मलिक बोलना बंद नहीं करेंगे तो तुम्हारा लड़का लंबा जाएगा। मलिक ने आरोप लगाया कि वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी एक्टिव है, वो महिलाओं को भी डराते हैं।

Tags: aryan khanMaharashtra NewsMumbai Newsnawab malikncbsameer wankhede
Previous Post

विश्व के 13 राष्ट्राध्यक्षों को पछाड़ सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी

Next Post

शाम सात बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिन में ही कर लें ईधन की व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
Petrol

शाम सात बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिन में ही कर लें ईधन की व्यवस्था

यह भी पढ़ें

Maid

बिजनेस क्लास में महिला यात्री के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

10/02/2022
Rajnath Singh

महाकुम्भ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य – रक्षा मंत्री

18/01/2025
Shahi Faluda

शाही फालूदा के साथ करें मेहमानों का स्वागत, शरीर के साथ मन को भी मिलेगी ठंडक

30/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version