• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

Desk by Desk
10/10/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों में तूफान ‘इसायस’(Storm ‘Isaias’) ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। करीब 169 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण फ्लोरिडा और अलबामा में भारी नुकसान की खबरें सामने आईं। तेज बारिश, बाढ़ और पेड़ों के गिरने से कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम तक दोनों राज्यों में 5.94 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान फ्लोरिडा के डेस्टिन के नजदीक तट से टकराया।

उस समय हवाओं की रफ्तार 169 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की। उन्होंने अचानक बाढ़ आने के खतरे को लेकर भी सतर्क किया। मौसम विभाग ने फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र और दक्षिणी जॉर्जिया में बवंडर की आशंका जताई। अलबामा के मोबाइल शहर में पेड़ गिरने और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी आईं। खराब मौसम के कारण कुछ क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। कई काउंटी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।

समुद्र में ऊंची लहरें, राहत दल तैनात

अधिकारियों ने समुद्र में 6 से 9 फीट तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई। दक्षिणी अलबामा, पश्चिमी फ्लोरिडा पैनहैंडल और दक्षिणी मिसिसिपी में भी खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई। बिजली, ईंधन और परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका के बीच फ्लोरिडा ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नेशनल गार्ड के लगभग 5,000 सैनिकों और वायुसैनिकों को तैनात किया।

बारिश का खतरा बरकरार

तूफान की रफ्तार कम होने के बावजूद भारी बारिश का खतरा बना रहा। शुक्रवार को फ्लोरिडा के कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुईं। डेस्टिन-फोर्ट वाल्टन बीच हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानें रोक दी गई थीं। अधिकारियों ने लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।

Tags: international News
Previous Post

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

Next Post

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 22 भारतीय नाविक बाल-बाल बचे

10/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Next Post

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

यह भी पढ़ें

पंचायत चुनाव UP Panchayat Election

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, जानें कब से होगा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य

09/09/2020

जानिए आखिर कब लग रहा है वर्ष 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण

07/10/2020
Corona eclipse on TV serials, ban on shooting in Goa

टीवी सीरियल्स पर लगा कोरोना का ग्रहण, गोवा में चल रही शूटिंग पर लगी रोक

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version