• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

Writer D by Writer D
10/10/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों सहित दैनिक आवश्यकताओं की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें समय पर राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए।

मंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि राहत शिविरों में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर भी जोर दिया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर स्थिति की निरंतर निगरानी करें और लोगों को राहत पहुंचाने के कार्यों में तत्परता बरतें।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई।राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। प्रभावित परिवारों ने संकट की इस घड़ी में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मंत्री श्री शर्मा एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow News
Previous Post

‘12 बजे तक अली-अली, फिर बजरंग बली’, अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज

Next Post

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Salman Khan

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

यह भी पढ़ें

कृषि कानूनों का विरोध किसानों का नहीं विपक्ष का है: अनुप्रिया पटेल

13/12/2020
share market

रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी सबसे ऊंचे स्तर पर

03/09/2021
Fire

चूल्हे की चिंगारी ने मचाया तांडव, 86 घर जद में

24/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version