• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

Writer D by Writer D
30/10/2026
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Anant Singh

Anant Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पटना हाईकोर्ट की ओर से दी गई उनकी जमानत पर भी रोक लगा दी है। यह आदेश दुलारचंद यादव के पोते नीरज की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हत्या के मामले को केवल राजनीतिक विवाद मानकर नहीं देखा जा सकता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी जारी है और ट्रायल के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस को चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है।

अनंत सिंह की ओर से बेटी की शादी का हवाला देते हुए सरेंडर के लिए और समय मांगा गया था, लेकिन अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। बिहार सरकार ने भी अपने हलफनामे में अनंत सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों को सही बताया था।

क्या है दुलारचंद यादव हत्याकांड?

दुलारचंद यादव की हत्या 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हुई थी। उस समय अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे थे, जबकि दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई और दुलारचंद की मौत हो गई।

शुरुआत में उनकी मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गाड़ी की टक्कर या संभावित हार्ट अटैक की आशंका जताई गई। इस मामले में अनंत सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2026 में पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत दे दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

62 आपराधिक मामलों का भी जिक्र

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि जनवरी 2026 में अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। हलफनामे में अनंत सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 62 आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया।

MLC चुनाव के बाद JDU ने किया था निष्कासित

अनंत सिंह को हाल ही में जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बताया गया कि 23 अक्टूबर को हुए MLC चुनाव में उन्होंने पटना स्नातक सीट पर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के बजाय जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन किया था। इस फैसले के बाद पार्टी ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Tags: Anant Singhbihar news
Previous Post

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

Next Post

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
राष्ट्रीय

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारी तेज, CM नायब सैनी ने लिया जायजा

30/10/2026
राष्ट्रीय

CM सैनी का किसानों को दिवाली गिफ्ट, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा

30/10/2026
पंजाब

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

30/10/2026
Next Post

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव कोरोना पॉजिटिव Raibareli DM Vaibhav Srivastava corona Positive

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के 195 नये मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 4456 पहुंचा

09/08/2020
CM Yogi

मायावती ने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, किंतु सपा मुखिया के मुंह से दो शब्द भी नहीं निकले: मुख्यमंत्री

21/08/2026
Sikkim

आज 50 साल का हुआ सिक्किम, जानें कैसे हुआ भारत में विलय

16/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version