• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

Writer D by Writer D
30/10/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके माध्यम से उनकी उपलब्धियों, अनुभवों, विशेषज्ञता और नवाचारों का लाभ प्रदेश के विकास में लिया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में पूरे देश का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।

युवाओं को जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस

मुख्य सचिव ने सम्मेलन में युवा पीढ़ी की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि युवाओं को प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभवों, संघर्षों, नवाचारों और सफलताओं से जोड़ना जरूरी है। इससे उन्हें प्रेरणा मिलने के साथ प्रदेश के विकास में योगदान देने के नए अवसर भी मिल सकेंगे।

पैनल चर्चा से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में सम्मेलन की प्रस्तावित कार्यक्रम रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रतिनिधियों के पंजीकरण, उद्घाटन सत्र, प्रतिष्ठित प्रवासी उत्तराखंडियों के संबोधन, विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाली पैनल चर्चाओं के लिए विशेषज्ञों के चयन और कार्यक्रम की समयावधि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या, यातायात प्रबंधन और सम्मेलन के लाइव प्रसारण की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए सभी सत्रों की रूपरेखा स्पष्ट रखी जाए तथा आयोजन में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों और प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।

चेकलिस्ट बनाकर तय की जाएगी अधिकारियों की जिम्मेदारी

मुख्य सचिव ने सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित की जा सके और उसकी प्रगति की नियमित समीक्षा हो। उन्होंने प्रवासी प्रकोष्ठ और संबंधित अधिकारियों को मंगलवार तक कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा तथा आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतिकरण भी दिया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सम्मेलन को सुव्यवस्थित, प्रभावी और सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु एवं डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. आर. राजेश कुमार, दीपेंद्र चौधरी, युगल किशोर पंत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रवासी प्रकोष्ठ से सुधीर नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

Next Post

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

यह भी पढ़ें

Sonu Kinnar

सोनू किन्नर बनी पीडीडीयू नगरपालिका की चेयरमैन

13/05/2023
Vision Document 2047

नया इतिहास रचेगी योगी सरकार, ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ पर होगी लगातार 24 घंटे से अधिक चर्चा

10/08/2025

बर्फीले तूफान का कहर, वाहनों में फंसने से 21 पर्यटकों की मौत

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version