• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बर्फीले तूफान का कहर, वाहनों में फंसने से 21 पर्यटकों की मौत

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। उत्तरी पाकिस्तान में बर्फीले मौसम के बीच अपने वाहनों में फंसे होने के कारण लगभग 21 पर्यटकों की मौत हो गई। अभी भी करीब 1,000 वाहनों के फंसे होने के कारण, सरकार ने राजधानी इस्लामाबाद से 64 किमी उत्तर पूर्व में स्थित मुर्री को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने एक वीडियो संदेश में कहा, “15 से 20 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक मुर्री  में आए, जिसने एक बड़ा संकट पैदा कर दिया।” मंत्री ने कहा कि लगभग 1,000 कारें हिल स्टेशन में फंसी हुई थीं, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई।”

रॉयटर्स की खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की प्लाटून और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। शुक्रवार की देर रात सरकार ने पर्यटकों की किसी भी तरह की आमद को रोकने के लिए स्टेशन की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने पर्यटकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों पर दुख व्यक्त किया। खान ने एक ट्वीट में कहा, “इस तरह की त्रासदियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए जांच और कड़े नियम बनाने का आदेश दिया गया है।” सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने लोगों से हिल स्टेशन न आने की अपील की।

मंगलवार की रात से शुरू हुई बर्फबारी नियमित अंतराल पर जारी रही, जिसने हजारों पर्यटकों को आकर्षित किया। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई परिवार सड़कों पर फंस गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 1,00,000 से अधिक वाहन हिल स्टेशन में प्रवेश कर गए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बच्चों सहित पूरा परिवार अपने बर्फ से ढके वाहनों में मृत पड़े हुए दिख रहे हैं।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan NewsSnow storm in pakistan
Previous Post

चश्मे के साथ भी कर सकती हैं आप बेहतरीन मेकअप और बन सकती हैं खूबसूरत

Next Post

आचार संहिता लगते ही यूपी में 4 IAS और 5 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Transfer

आचार संहिता लगते ही यूपी में 4 IAS और 5 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

अभिनव शेखर ने लेटेस्ट ट्रेक ‘तबाही’ के लांच के दौरान कहा,’ ड्रग्स सभी के लिए हानिकारक है।’

10/12/2020
Mix Veg Pickle

सर्दियों में बनाएं टेस्टी मिक्स अचार, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

23/12/2025
rahul gandi

भारत में पेमेंट सेवा शुरू करना चाहता है व्हाट्सएप, राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर साधा निशाना

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version