उत्तर प्रदेशक्राइमप्रयागराज

बुआ ने दो भतीजों को मौत के घाट उतारा, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज। यूपी  के प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित होकर महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट (Murder) उतार दिया है।

महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। उसने दोनों बच्चों के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। बच्चों की मौत अस्पताल में देर रात हुई।

संजय पुत्र शंकर भारतीय थाना मेजा के हरगढ़ गांव  निवासी संजय के दो बच्चों लकी (5) और अभि (3) वर्ष को मौत के घाट उतार दिया गया है। भाभी से संजय की बहन पूजा (35) ने घटना को अंजाम दिया है। पूजा करीब वर्ष 10 साल से मानसिक रूप से बीमार है। अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर वह आपा खो बैठी और अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नाई ने घर में घुसकर दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

जानकारी पाकर परिजन प्रयागराज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आए। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था। जानकारी पाकर वापस घर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button