• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश में अजान को लेकर होने वाला है बड़ा फ़ैसला

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडोनेशिया की सर्वोच्च मुस्लिम क्लेरिकल काउंसिल ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के उपयोग पर दिशानिर्देशों की समीक्षा पर गौर फरमाने का फैसला किया है। पिछले कुछ समय से इस देश में कई लोग इन लाउडस्पीकर्स को लेकर शिकायतें कर रहे थे। बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है। यहां लगभग 6 लाख 25 हजार मस्जिदें हैं और इस देश की 27 करोड़ की आबादी में से 80 प्रतिशत आबादी मुसलमानों की है।

देश के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने 1978 में एक फरमान जारी किया था जो मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के उपयोग पर दिशा-निर्देश के रूप में काम करता है। हालांकि, लोगों की लगातार शिकायतों के बाद इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए फतवे में, इंडोनेशियाई उलेमा काउंसिल ने कहा कि वर्तमान सामाजिक गतिशीलता और बढ़ती परेशानियों को रोकने के लिए इन दिशानिर्देशों को लेकर एक बार फिर विचार किया जा रहा है। बता दें कि इंडोनेशिया में अधिकांश मस्जिदें अज़ान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग करती हैं। इनमें से कई लाउडस्पीकर के स्पीकर अच्छे नहीं है जिसके चलते लोग ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें करने लगे हैं।

इस मामले में इंडोनेशियाई उपराष्ट्रपति मारुफ अमीन के प्रवक्ता मासडुकी बैदलोवी ने अरब न्यूज के साथ बातचीत में बताया कि धार्मिक विद्वानों ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर्स के अनियंत्रित उपयोग को लेकर लोगों की चिंता पर गौर किया है। उन्होंने कहा कि हमने ध्यान दिया कि यह एक समस्या बन गई है, खासतौर पर शहरी स्थानों में। लाउडस्पीकर्स के लिए गाइडलाइन्स दी गई हैं लेकिन इनका ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं, इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री याकूत चोलिल कुमास ने इस आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के प्रबंधन के लिए लाउडस्पीकरों का ज्यादा विवेक और सावधानी से उपयोग जरूरी हो चुका है।

इस मामले में मुस्लिम काउंसिल फतवा कमीशन सेक्रेटी मिफ्ताहुल ने कहा कि हमें लाउडस्पीकर्स का ठीक से इस्तेमाल करना ही होगा। हम मनमानी नहीं कर सकते हैं। हमारी सोच भले नेक हो लेकिन अगर इससे दूसरों को परेशानी होती है तो हमें इसके बारे में विचार करना ही होगा। 2017-22 के लिए परिषद के मुख्य कार्यक्रमों में से एक मस्जिदों में लाउडस्पीकर्स की आवाजों को ठीक करना है और 50 हजार से अधिक लाउडस्पीकर्स को ठीक भी किया जा चुका है।

पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया झंडा

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में प्रार्थना से पहले ही मस्जिदों के लाउडस्पीकर्स बजने लगते थे जिसके चलते पिछले कुछ सालों में यहां कई विवाद देखने को मिलते रहे हैं। एक्ट्रेस जास्किया मेक्का ने इस साल अप्रैल के महीने में इंस्टाग्राम पर मस्जिदों के लाउडस्पीकर्स को लेकर सवाल उठाए थे जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। कुछ लोगों ने सुबह 3-4 बजे लाउडस्पीकर्स पर तेज आवाज के चलते एंजायटी डिसऑर्डर की बात भी कही है। इसके अलावा, साल 2018 में बौद्ध धर्म को मानने वाली एक महिला पर ईशनिंदा का आरोप लगा था क्योंकि इस महिला ने मस्जिद के लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर शिकायत कर दी थी। इस महिला को 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी।

Tags: # world newsIndonesiainternational News
Previous Post

पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया झंडा

Next Post

भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है, जहां आगे बढ़ने के लिए ‘खास’ परिवार में जन्म लेना पड़े : नड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post

भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है, जहां आगे बढ़ने के लिए 'खास' परिवार में जन्म लेना पड़े : नड्डा

यह भी पढ़ें

Brajesh Pathak

हमेशा लोकतंत्र के विरोध में रही सपा, अब इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेशः ब्रजेश पाठक

11/10/2025
मिशन शक्ति

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 7वीं बार ख़ारिज हो गई बेल की अर्जी

26/10/2020
Etawah Safari Park

बर्ड फ्लू के मद्देनजर इटावा सफारी पार्क में हाई अलर्ट जारी, पक्षियों पर पैनी नजर

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version