• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है, जहां आगे बढ़ने के लिए ‘खास’ परिवार में जन्म लेना पड़े : नड्डा

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के परिवारवाद पर प्रहार करते हुये कहा है कि भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है जहां किसी कार्यकर्ता को संगठन में आगे बढ़ने के लिये किसी खास परिवार में जन्म लेना पड़े।

नड्डा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन कानपुर में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुये कहा, “भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां सामने बैठा हुआ कर्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है

इससे पहले नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वह सुबह लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ से विशेष विमान से यहां स्थित चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक गुरुद्वारे में रुकने के दौरान उन्हें सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया।

गुरुद्वारा में अपने संक्षिप्त संबोधन में नड्डा ने सिख समुदाय के हित में मोदी सरकार द्वारा किये गये कामों का जिक्र करते हुये कहा कि पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरीडोर खुलवाने और अफगानिस्तान से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब भारत वापस लाने सहित तमाम ऐतिहासिक काम किये।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद थे।

भाजपा का क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन

इसके बाद नड्डा ने साकेत नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और पार्टी के नौ अन्य जिलों के कार्यालयों का आनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, “भगवान ने जिस विचारधारा के साथ मुझे जोड़ा था, वही रास्ता सही निकला। आज हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं- पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था।

पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया झंडा

उन्होंने सेवाभाव से जनता की सेवा में लगी भाजपा की जीत आगामी विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करने के लिये कार्यकर्ताओं से सेवाभाव से जुटने का आह्वान किया।

इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे वह निराला नगर रेलवे मैदान में पार्टी के कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग 22 हजार बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया।

Tags: BJP Partycm yogiJP naddakanpurKanpur Hindi Samacharkanpur newsKanpur News in HindiLatest Kanpur News in Hindiup news
Previous Post

विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश में अजान को लेकर होने वाला है बड़ा फ़ैसला

Next Post

‘अब्बाजान’ वाले माहौल बिगाड़ रहे, हम ऐसे लोगों से निपटना जानते हैं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

'अब्बाजान' वाले माहौल बिगाड़ रहे, हम ऐसे लोगों से निपटना जानते हैं : योगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी घटकर अब साढ़े तीन प्रतिशत रह गयी : योगी

17/05/2021
ssp anil sahani

देश के 50 बेस्ट IPS की लिस्ट में शामिल हुए मेरठ के एसएसपी अजय साहनी

13/04/2021
Eye Makeup

स्मोकी आंखे चाहते हैं, तो इन स्टेप्स से अप्लाई करें आईशैडो

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version