• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता के बेटे पर हमला करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी, राजनीति
0
crook arrested

crook arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी  जिले में भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुए हमले में घायल गनर की इलाज के दौरान 23वें दिन मौत हो गई। गनर  का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं पुलिस  ने कार पर फायरिंग करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।

छह नवंबर की शाम शहर के रेलवे स्टेशन के सामने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले में गोली लगने से सरकारी गनर हरवेंद्र कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी महल गांव, सिकंदरा आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के वक्त भाजपा नेता का पुत्र कार में नहीं था।

वहीं घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था, जिसे बाद में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एक निजी अस्पताल में सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हरवेंद्र कुमार 2011 बैच का सिपाही था। सिपाही की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार की मौजूदगी में एक शोकसभा रखी गई, जिसमें सिपाही को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एसपी आगरा के लिए रवाना हो गए।

एक्ट्रेस दिव्या भट्टनागर की हालत नाजुक, कोविड पॉजिटिव होने के बाद हैं वेंटिलेटर पर

एसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक दन्नाहार ओमहरि वाजपेई और सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी किथाना क्षेत्र में गांव बरौली के पास बदमाश छिपे हैं। इन बदमाशों ने ही शिवम की कार पर फायरिंग की थी। इस पर पुलिस की टीमों ने घेराव किया तो मुर्गी फार्म में छिपे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

एसपी के बताया कि जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह के कंधे को छूती हुई निकल गई। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी भी मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हैं। पकड़े गए बदमाश की पहचान भोला उर्फ विनय राठौर पुत्र देवेंद्र निवासी गांव गांधी, थाना राजेपुर फर्रुखाबाद बताया के रूप में हुई है।

Tags: BJP leadercrime newscrime news in hindiCrook arrestedup news
Previous Post

कंगना रनौत ने संजय दत्त के लिए किया पोस्ट तो फैन्स कर रहे जमकर ट्रोल

Next Post

मीरा राजपूत ने बताया- ठंड में घर पर वर्कआउट करना क्यों होता है मजेदार?

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
mira rajpoot

मीरा राजपूत ने बताया- ठंड में घर पर वर्कआउट करना क्यों होता है मजेदार?

यह भी पढ़ें

तालिबान ने अमेरिका को दिखाईं आंखे, दी ये बड़ी धमकी

09/09/2021
AK Sharma

मऊ की पहचान महादेव से है, माफिया से नहीं: एके शर्मा

10/05/2024
Chandigarh Police Constable

चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

12/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version