• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, वाराणसी एवं गोरखपुर में चलेगा अभियान

Writer D by Writer D
29/06/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी
0
PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए योगी सरकार संकल्पित है। राज्य सरकार अयोध्या, वाराणसी व गोरखपुर में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर रूफटॉप सोलर योजना’ (PM Surya Ghar Yojana) के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलायेगी। यह जागरूकता अभियान इन्टीग्रेटेड मार्केटिंग कम्यूनिकेशंस (आईएमसी) मॉड्यूल पर बेस्ड होगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सीएम योगी (CM Yogi) के विजन अनुसार जो कार्ययोजना तैयार की गई है उस पर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण (UPNEDA) ने कार्य शुरू कर दिया है। इस दो महीने चलने वाले वृहद अभियान के उचित संचालन के लिए 02 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी और इस कार्य को पूर्ण करने के लिए बाकायदा एक फर्म को इम्पैनल किया जाएगा, जिसकी नियुक्ति व कार्यावंटन की प्रक्रिया यूपीनेडा द्वारा शुरू कर दी है।

व्यापक जन जागरूकता के प्रसार को किया जाएगा लक्षित

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) जन जागरूकता बढ़ाकर प्रदेश के प्रमुख शहरों अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर रूफटॉप सोलर योजना (PM Surya Ghar Yojana) की स्वीकार्यता में बढ़ावा और योजना के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या में तेजी लाना चाहती है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए तथा जनता तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईएमसी गतिविधियों को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इसमें बैनर प्रदर्शित करना,रणनीतिक स्थानों पर बिलबोर्ड लगाना,बूथ कैंप लगाना,विश्वविद्यालयों,कॉलेजों और स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ-साथ पैम्फलेट वितरण जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

रणनीतिक रूप से प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर बिलबोर्ड होंगे प्रदर्शित

यूपीनेडा द्वारा अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी में रेडियो और समाचार पत्रों में विज्ञापन देने के साथ ही अन्य कई माध्यमों से प्रचार-प्रसार को लक्षित किया जा रहा है। इस क्रम में, विकास भवन, डिस्कॉम बिलिंग ऑफिस, डिविजनल ऑफिस व सब स्टेशन, नगर निगम समेत ज्यादा फुटफॉल वाले रणनीतिक रूप से प्रमुख स्थानों पर बैनर, स्टैंडीज, बिलबोर्ड और बूथ कैंप लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 150 ऑटो रिक्शा व 150 ई-रिक्शा व व्हीकल्स के बैकसाइड को कवर किया जाएगा। वहीं, अयोध्या में 4, गोरखपुर में 4 व वाराणसी में 2 वेंडर ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाएगा।

10 सूर्य रथ के जरिए प्रसार पर फोकस, ‘सोलर मेला’ भी बनेगा माध्यम

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स, बार एसोसिएशन, रेड क्रॉस व सीए सोसाइटीज में कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। वहीं, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), अयोध्या यूनिवर्सिटी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी तथा अन्य प्रसिद्ध कॉलेजों व स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा प्रोफेसर्स, टीचर्स, स्टाफ व स्टूडेंट्स का सहयोग लिया जाएगा।

वहीं, अयोध्या में तीन, गोरखपुर में चार तथा वाराणसी में सोलर एनर्जी इनेबल्ड मोबाइल व्हीकल (सूर्य रथ) को शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। जरूरत के अनुसार इनके जरिए जरिए डोर टू डोर कैंपेन जैसी प्रक्रियाओं को भी पूर्ण किया जा सकता है। वहीं, तीनों चिह्नित शहरों में सोलर मेला का भी आयोजन किया जाएगा जिसके जरिए केंद्र व राज्य की सौर व अन्य स्वच्छ ऊर्जाओं को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया जाएगा।

IND vs SA Final: भारत ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका करेगी गेंदबाजी

उल्लेखनीय है कि अयोध्या और वाराणसी को पहले से ही सोलर सिटी के तौर पर विकसित करने की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में व्यापक अभियान के जरिए अब गोरखपुर में भी सोलर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Tags: Lucknow NewsPM Surya Ghar Yojanaup news
Previous Post

IND vs SA Final: भारत ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका करेगी गेंदबाजी

Next Post

नालियों का सिल्ट जल्द हटाएं, कचरे की हो सफाई: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
AK Sharma

नालियों का सिल्ट जल्द हटाएं, कचरे की हो सफाई: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

milk

दूध भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक, जानें एक्सपर्ट्स की राय

23/07/2021
Rohit Sharma

IPL में रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

23/09/2021
cm yogi

Lulu Mall विवाद पर सीएम योगी सख्त, बोले- मॉल को राजनीति का अड्डा न बनने दे प्रशासन

19/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version