• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ऐसा देश जहां लॉकरों में जमा होती है अस्थियां, जानें ये पूरा मामला

Writer D by Writer D
13/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
graveyard in hongkong

graveyard in hongkong

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांगकांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले देशों में से है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान भी बाकी नहीं। ऐसे में लोग शवों को दफनाने की बजाए उसे जलाकर अस्थियों को लॉकर में रख रहे हैं ताकि राख रखने जितनी ही जमीन मिल जाए।

पुरानी कब्रें खोदकर नई लाशें दफनाने का एलान

साल 1970 में ही प्रॉपर्टी की कीमतें हांगकांग में आसमान छूने लगीं। इसी दौरान लोगों के रहने के लिए जमीन के छोटे टुकड़े की अनुपलब्धता को देखते हुए वहां की सरकार ने तय किया कि देश में नए कब्रिस्तान नहीं बनाए जाएंगे। साथ ही आदेश दिया गया कि बनी-बनाई कब्रों को खोदकर हर 6 साल में शव निकालकर उन्हें जला दिया जाए ताकि नए आने वाले शवों के लिए जगह बन सके।

इस अजीबोगरीब नियम के बाद भी वहां मरने वालों के पास चैन से सोने की जगह नहीं बन सकी। मृतक का नंबर 6 साल में आएगा, उसके बाद भी जगह मिलेगी या नहीं, ये लॉटरी से तय होता है।

तुरंत पाने को देने होते हैं करोड़ों रुपए

अगर कोई मरने वाला काफी किस्मतवाला हो और किसी ऐसे चर्च का सदस्य हो, जहां मृतकों को दफनाने की जगह बाकी हो तो वो जगह पा सकता है। लेकिन इसके लिए भी कोई छोटी-मोटी रकम नहीं, बल्कि इसके लिए मृतक के परिजनों को 2 करोड़ 83 लाख रुपए खर्च करने होंगे। तो जाहिर है हांगकांग में न तो जीते-जी बड़ी आबादी के पास घर है और न मौत के बाद वे आराम कर सकते हैं।

अस्थियां जमा की जा रही हैं

यही कारण है कि बीते कुछ सालों से यहां एक अलग ही तरीका अपनाया जा रहा है। परिजन मृतक को दफनाने की बजाए सीधे जला देते हैं और अस्थियां जमा करके किसी सुरक्षित जगह या बैंक के लॉकर में रखवा देते हैं। वे इंतजार करते हैं कि अगर कभी वे जमीन खरीद सके या कब्रिस्तान खाली हुए तो वे अस्थियों को ही जमा करके सारी प्रक्रिया कर देंगे।

कब्रिस्तानों में अगले कई सालों के नंबर बुक हो चुका

यहां परिजन मृतकों की अस्थियां एक जार में जमा कर जाते हैं कि जब भी नंबर आए, उस राख को ही दफनाया जा सके। रॉयटर्स में इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे यहां दफनाने के लिए भी लॉटरी सिस्टम काम करता है। अगर कोई अस्थियों को रखने का भी इंतजार न कर सके तो उसके लिए भी बंदोबस्त है। उसे ज्यादा नहीं, बस 94 लाख रुपए जमा कराने होंगे, जिसके बदले उसे A4 साइज (एक जूते के डिब्बे जितना बड़ा) की जमीन दी जाएगी, जिसमें केवल एक जार दफनाया जा सके।

Tags: graveyardHongKonginternational News
Previous Post

राष्ट्र के प्रति चिंतन व परिश्रम से समाज को समृद्धिशाली बनाया जा सकता : सिद्धार्थनाथ

Next Post

भूसरेड्डी ने कहा- गन्ना भुगतान में उदासीन चीनी मिलों पर कार्रवाई के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
sanjay bhusreddy

भूसरेड्डी ने कहा- गन्ना भुगतान में उदासीन चीनी मिलों पर कार्रवाई के निर्देश

यह भी पढ़ें

वोकल फॉर लोकल का फिर PM ने दोहराया नारा, बोले- खादी स्टोर से एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा बिक्री

25/07/2021
Rajya Sabha

राज्य सभा में अहेरिया जाति को अनुसूचित जाति श्रेणी में शामिल करने की मांग

05/12/2023
Yeh rishta kya kehlata hai

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 3 एक्टर्स और कुछ टेक्निशियन कोरोना पॉजिटिव

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version