• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक धू-धू कर जला रामकृष्ण अनाथालय, 16 बच्चों समेत 19 लोग बाल-बाल बचे

Writer D by Writer D
06/04/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक अनाथालय (Ramakrishna Orphanage)  में देर रात भीषण आग लग गई। इस दौरान 16 बच्चों समेत 19 लोग अनाथालय के अंदर ही फंस गए। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही साथ अनाथालय के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई।

घटना सेक्टर-26 के रामकृष्ण अनाथालय (Ramakrishna Orphanage) की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात ढाई बजे आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लगने की सूचना मिली थी। हम दो गाड़ियों के साथ तुरंत पहुंचे। तब तक वहां फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच चुकी थीं। आग जी+1 बिल्डिंग के निचले तल के स्टोर में लगी थी। अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम ने यहां पहुंचकर आग की स्थिति की जानकारी ली। हमें बताया गया कि बिल्डिंग में 19 लोग हैं। पुलिस के कुछ जवान बिल्डिंग के अंदर गए ताकि वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, खिलाड़ियों की कार का हुआ एक्सीडेंट

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी अपने काम में जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में काफी देर लगी। उधर, पुलिस के जवानों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की मानें तो बिल्डिंग के अंदर फंसे 16 बच्चे चार साल से 12 साल उम्र के थे। सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए। इनके अलावा तीन केयरटेकर को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आगजनी कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है आखिर बिल्डिंग में इतनी भीषण आग कैसे लगी।

Tags: Noida newsRamakrishna Orphanageup news
Previous Post

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, खिलाड़ियों की कार का हुआ एक्सीडेंट

Next Post

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपेक्षा से उत्कर्ष तक: पूर्वांचल का कायाकल्प और भदोही कालीन उद्योग का पुनर्जागरण

05/10/2026
Next Post
PM Modi

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

15/08/2024
Emergency landing of aircraft

यमुना एक्सप्रेस वे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, लोग कारें रोक खींचने लगे तस्वीरें

27/05/2021

ठंड में पुरुषों को भी होती है बाल झड़ने की समस्या, ऐसे करें देखभाल

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version