• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन दिन में 1.10 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

Writer D by Writer D
25/04/2026
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Kedarnath Dham

Kedarnath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने का आज तीसरा दिन है और भगवान भैरवनाथ के कपाट भी खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 1 लाख 10 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा धाम को बदनाम करने की कोशिश बेहद निंदनीय है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का किया खंडन

केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि बीकेटीसी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, जबकि जमीनी स्थिति पूरी तरह व्यवस्थित है।

उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर केदारनाथ धाम पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू

उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में दर्शन हेतु टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे भक्तों को शीघ्र और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं।

ठहरने, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्था

केदार सभा के सदस्य संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा भैरवनाथ के कपाट भी खुल चुके हैं। शासन, प्रशासन, केदार सभा और स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों के ठहरने, भोजन और दर्शन के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर यात्रा करें।

Tags: Chardham yatraKedarnath dham
Previous Post

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Next Post

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
Next Post
Sarvodaya School

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

Holashtak

कब हैं होलाष्टक, इन दिनों क्या करना चाहिए

08/02/2025
Bhavya Gandhi shared an emotional post in memory of his father

पिता की याद में भव्य गांधी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

14/05/2021

मामूली विवाद के चलते पिता की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version