• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, 16 डिब्बों की मालगाड़ी युवक के ऊपर से गुजर गई लेकिन…..

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ ये  कहावत तो आप सब ने सुनी होगी। आज यह कहावत सही साबित हुई।  इसका प्रमाण ओडिशा के खरियार रोड के ग्राम गोतमा ने दिया। यहां के  निवासी युवक पर चरितार्थ हुई है।

परिवार में विवाद के बाद खुदकुशी करने के लिए वह घर से निकला था। छत्तीसगढ़ के खरियार रोड रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पहले मालगाड़ी को आता देख पटरी पर लेट गया। लोको पायलट ने हार्न दिया। आपातकालीन ब्रेक लगाया। इससे ट्रेन धीमी तो हुई, लेकिन रुकी तब, जब 42 में से 16 बोगियां युवक के ऊपर से गुजर चुकी थीं। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे बोगी के नीचे से बाहर निकाला तो बेहोश था। अस्पताल में इलाज के बाद होश आया। स्वजनों को पता चला तो अस्पताल पहुंचे और युवक को समझाकर घर ले गए।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी हटाए गए, DM ने संभाला कार्यभार

नुआपड़ा जिले का गोतमा गांव में 22 अक्टूबर की शाम टिकेश्वर (19) जब घर पहुंचा तो थोड़ा नशे में था। पिता ने डांट लगाई तो उनसे ही उलझ गया। नाराज होकर टिकेश्वर खुदकुशी करने को घर से निकल गया।

आरपीएफ के एएसआइ मंगल सिंह नाग ने टिटलागढ़ से रायपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट एन. माहंतो के हवाले से बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े 11 बजे टिकेश्वर को पटरी पर देखा। ट्रेन आती देख वह अचानक पटरी पर लेट गया। खतरे को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाई, बावजूद इसके तेज रफ्तार मालगाड़ी की 16 बोगियां धड़धड़ाते हुए युवक के ऊपर से गुजर गई। गाड़ी रकने के बाद लोको पायलट ने घटना की सूचना स्थानीय स्टेशन मास्टर को दी।

हेड कांस्टेबल टी. राहुल कुमार व कांस्टेबल जी. बगर्ती घटनास्थल पर पहुंचे। युवक को बाहर निकाला तो वह अचेत अवस्था में मिला। मालगाड़ी से ही युवक को रेलवे स्टेशन तक लाया गया। सरकारी अस्पताल में होश में आने में उसे करीब डेढ़ घंटे लगे।

युवक के होश में आते ही आरपीएफ ने पूछताछ की और घटना की सूचना रात दो बजे युवक के स्वजनों को दी। शुक्रवार सुबह आठ बजे स्वजन स्टेशन पहुंचे। कागजी कार्यवाही पूरी की। फिर आरपीएफ ने युवक को स्वजनों के हवाले कर दिया।

Tags: OdishaPassed over young mantrain
Previous Post

लखनऊ : एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी हटाए गए, DM ने संभाला कार्यभार

Next Post

CBI ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर मणिपुर सरकार के इस अकाउंटेंट के यहां की छापेमारी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post

CBI ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर मणिपुर सरकार के इस अकाउंटेंट के यहां की छापेमारी

यह भी पढ़ें

cm yogi

उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा : सीएम योगी

03/06/2022
Rita Bahuguna Joshi

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को छह महीने की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

03/02/2024
Yogi

शिवभक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी

09/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version