• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार SUV का कहर: गली में खेल रहे मासूमों पर चढ़ाई कार, घसीटते हुए घर में घुसी

Writer D by Writer D
19/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
High speed SUV runs over 3 children

High speed SUV runs over 3 children

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के आशियाना इलाके के सेक्टर-आई में 10 अगस्त को एक साढ़े पांच साल के मासूम बच्चे को तेज रफ्तार SUV कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा तीन दिन तक आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझता रहा। हैरानी की बात यह है कि इस हादसे के 8 दिन बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।

घटना आशियाना के सेक्टर-आई की है। स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हरिद्वार पांडेय अपने बेटे अंकित (बैंक कर्मचारी), बहू और पोते शौविक पांडेय के साथ यहां रहते हैं। हरिद्वार ने बताया कि 10 अगस्त की शाम उनका पोता शौविक घर के बाहर खड़ा था। पास ही पड़ोसी विनय उपाध्याय का बेटा कुशल सौमिल भी मौजूद था। तभी सामने रहने वाले सीएल वर्मा का बेटा शिवांश वर्मा तेज रफ्तार SUV कार लेकर आया और शौविक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि टक्कर से शौविक घर का गेट तोड़कर अंदर जा गिरा, जबकि कुशल दूर जाकर गिर पड़ा। इस हादसे में शौविक की कॉलर बोन और पसलियां टूट गईं। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह तीन दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा। परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन आशियाना थाने ने 8 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद 18 अगस्त को पुलिस ने शिवांश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया। हरिद्वार पांडेय ने बताया कि उनका पोता अब भी सदमे में है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार ने मांग की है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक SUV तेज रफ्तार कार का कहर देखा जा सकता है। वीडियो में कार तीन बच्चों को टक्कर मारती दिख रही है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

राधाकृष्ण के सामने INDIA ने ‘सुदर्शन’ को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

Next Post

वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा हादसा टला, राहुल-तेजस्वी की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
FIR against Rahul-Tejaswi's driver

वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा हादसा टला, राहुल-तेजस्वी की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

यह भी पढ़ें

5 deaths in USA forest fire

USA के जंगलों में लगी आग से हाहाकार, 5 मौतें; कई हॉलीवुड सेलिब्रेटी के बंगले समेत 1000 घर जलकर खाक

09/01/2025

CM पुष्कर ने चारधाम के पुराने मार्गों को ढूंढने के लिए 25 सदस्यों टीम को दिखाई हरी झंडी

25/10/2021
ST Hasan

वोटिंग के दिन छलका एसटी हसन का दर्द, बोले- सपा में मुसलमानों की कद्र नहीं

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version