• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

150 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत, चार घायल; ब्रजेश पाठक पहुंचे

Writer D by Writer D
16/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
A huge tree fell due to heavy rain

A huge tree fell due to heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मछली मंडी में मंगलवार दोपहर एक विशालकाय पीपल का पेड़ (Tree Fell) अचानक से नीचे गिर गया। इस दौरान पेड़ की चपेट में आने से एक घर की दीवार, टीन शेड और कुछ दुकानों दब गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल कैसरबाग थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि पेड़ करीब 150 साल पुराना था। सोमवार की पूरी रात बारिश होने के बाद यह घटना हुई है। पेड़ की टहनियों ने आसपास के घरों को भी क्षतिग्रस्त किया है। पेड़ के नीचे कई गुमटियां भी दबी हुई हैं। दबे लोगों को निकाल-निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी का बेहतर इलाज कराया जाएगा। अधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी दे दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। अन्य सभी घायलों को बलरामपुर अस्पताल और सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। केजीएमयू को डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो वहां भी भेजकर तत्काल इलाज कराया जाएगा।

Brijesh Pathak

पेड़ इतना विशाल था कि उसके गिरते (Tree Fell) ही टीन शेड की मंडी का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मछली बेचने वाले रामू दादा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाला युवक भी शामिल है। दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही मंडी में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन जो लोग पेड़ के पास शेड में मछली बेच रहे थे, वे दब गए। देखते ही देखते पूरा इलाका डर से भर गया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी।

खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ इतना विशाल था कि उसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काटने की मशीनों की मदद से शाखाओं को हटाया गया। राहत कार्य की निगरानी खुद पुलिस अधिकारियों ने की। कमिश्नर डॉ रोशन जैकब और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत अभियान का जायजा लिया।

पेड़ मकान की बजाय दूसरी तरफ, यानी सब्जी मंडी की ओर गिरा। उस समय मंडी में सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ काफी कम थी, क्योंकि मंगलवार को मंडी लगभग बंद रहती है। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यह पेड़ किसी और दिन गिरता तो दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। हम लोगों ने जोर की आवाज सुनी और तुरंत भागकर बाहर आ गए। लेकिन कुछ लोग नहीं निकल पाए। अगर मंगलवार को मंडी बंद न होती तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर निगम और प्रशासन ने मंडी में लगे अन्य पेड़ों और आसपास की जर्जर इमारतों की भी जांच कराने का आदेश दिया है। पास ही एक और भारी-भरकम पेड़ खड़ा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी

Next Post

एआई का आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समावेषन होना चाहिए: ओम बिरला

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Om Birla and CM Dhami participated in the Indian AI Summit

एआई का आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समावेषन होना चाहिए: ओम बिरला

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम राजस्थान के लिए साबित होगा वरदान- CM भजनलाल शर्मा

05/12/2024
Paneer Biryani

विकेंड पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये बिरयानी

10/06/2023
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

DSSSB ने जारी किये एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version