• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोलियो के प्रति थोड़ी सी लापरवाही बच्चे के भविष्य को बना देती है अपाहिज: योगी

Desk by Desk
31/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पोलियो के प्रति थोड़ी सी लापरवाही बच्चे के भविष्य को अपाहिज बना देती है। उन्होंने कहा कि बच्चा एक परिवार के सदस्य के साथ-साथ राष्ट्र की अमूल्य धरोहर भी होता है।

श्री योगी रविवार को वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संचालित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान में 0-5 वर्ष आयु के लगभग 03 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। आज 01 लाख 10 हजार से अधिक बूथों पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलायी जा रही है। अभियान के दूसरे दिन से लेकर छठे दिन तक लगभग 69 हजार टीमें घर-घर भ्रमण कर, प्रथम दिन पोलियो खुराक न ले पाने वाले, बच्चों का पोलियो टीकाकरण करेंगी।

श्री योगी ने कहा कि नवजात शिशुओं सहित 05 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं, जिससे देश व प्रदेश को पोलियो मुक्त रखा जा सके। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 27 मार्च, 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश का दर्जा दिया गया है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज , शीतलहर जारी

उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया के तीन देश-पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा नाइजीरिया पोलियो संक्रमित हैं। इसलिए भारत के पोलियो मुक्त घोषित हो जाने के बाद भी, पोलियो संक्रमित देशों से पुनः इस बीमारी के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग पिछले एक वर्ष पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मेडिकल टीम ने पूरे मनोयोग से कार्य किया है। जिसका परिणाम है कि कोविड-19 पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में गम्भीरता से कार्य किया गया है। देश में 02 कोरोना वैक्सीन बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से कार्य करते हैं। इसलिए भारत कई देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने का कार्य किया गया है। आजादी से वर्ष 2016 तक प्रदेश में मात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं पिछले 04 वर्षों में प्रदेश में 31 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य चल रहा है। जिला अस्पतालों का विस्तारीकरण किया गया है। सभी जनपदों में एएलएस एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश में जब कोरोना का पहला मामला आया था। तब यहां जांच की सुविधा नहीं थी। वर्तमान में प्रतिदिन 01 लाख 75 हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। सभी जनपदों में वंेटीलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही, इसको ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी दी गई है।
इस अवसर पर न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पोलियो दुनिया के लिए अभिशाप है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कोविड का बेहतर प्रबन्धन किया गया है। जिसकी सराहना अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर, वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय की सीएमएस सुधा वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Tags: A little carelessness towards poliocm yogipoliothe future of the child lameपोलियो के प्रति थोड़ी लापरवाहीबच्चे के भविष्य को बना देती है अपाहिजसीएम योगी
Previous Post

BB14: ‘वीकेंड का वॉर’ में रुबीना, अभिनव और राखी पर फूटा सलमान का गुस्सा

Next Post

आज है डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का बर्थडे, 12 साल पहले बन गईं थी 34 बेटियों की मां

Desk

Desk

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
Next Post
Preety Zinta

आज है डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का बर्थडे, 12 साल पहले बन गईं थी 34 बेटियों की मां

यह भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

सीएम योगी का आदेश- कंटेनमेंट जोन में होना चाहिए सभी का ​कोरोना टेस्ट

13/08/2020
cattle smuggling gang

तीन करोड़ की मार्फीन के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

20/06/2021
robbery case

सर्राफ लूट मामले में दो गिरफ्तार, 10 लाख के जेवरात बरामद

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version