• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल की इमारत में लगी भीषण आग, 1400 छात्राओं को बचाया

Writer D by Writer D
28/05/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में भीषण आग (Massive Fire) की चपेट में आई एक स्कूल की इमारत से सोमवार को लगभग 1,400 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पेशावर में यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली।

जियो न्यूज ने एक बचाव अधिकारी के हवाले से बताया कि आग हरिपुर जिले के सिरिकोट गांव में सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में उस समय लगी, जब सैकड़ों छात्राएं अंदर थीं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों के साथ अग्निशमनकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिपुर के रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता फराज जलाल ने कहा कि वहां लगभग 1,400 छात्राएं थीं और उन सभी को स्कूल की इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि विद्यालय की इमारत आग से पूरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बचाव विभाग ने पुष्टि की कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है और कहा कि स्कूल भवन का आधा हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने पुष्टि की कि स्कूल की इमारत में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। चौधरी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और स्कूल को जल्द ही चालू किया जाएगा।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि बचाव अधिकारियों ने समय पर कार्रवाई की और छात्राओं को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन दुर्घटना के संबंध में एक रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। गंडापुर ने कहा कि प्रांतीय सरकार आग से हुए नुकसान की भरपाई करेगी।

Tags: # world newsintrnational news
Previous Post

दस वर्ष पहले काशी ने जो सपना देखा था आज वह हकीकत बन गया है: सीएम योगी

Next Post

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Next Post
CM Yogi

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

यह भी पढ़ें

BSSC CGL

जारी हुए BSSC CGL एडमिट कार्ड के साथ 14 नियम, यहां पर पढे जरूरी निर्देश

13/12/2022
jaipur prayagraj express

रेल यात्रियों को सौगात : आज से इस ट्रेन में लगेंगे 3 एसी इकॉनमी कोच

06/09/2021
मोहाली नगर निगम पर भी कांग्रेस का कब्जा

मोहाली नगर निगम पर भी कांग्रेस का कब्जा, विपक्ष का नहीं खुला खाता

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version