• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब के नशे में धुत बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला; फिर कार से लोगों को रौंदा

Writer D by Writer D
20/07/2026
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
A midnight rampage of hooliganism in Jaipur

A midnight rampage of hooliganism in Jaipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर के राजापार्क इलाके में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने खुलेआम जमकर उत्पात मचाया। बीच बाजार हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपियों ने पहले एक जूस सेंटर में घुसकर दुकानदार पर हमला किया, फिर भागते समय कार से लोगों को टक्कर मारी और बाद में डंडे-सरियों से राहगीरों पर भी हमला कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज रफ्तार कार में सवार कुछ युवक राजापार्क पहुंचे और सीधे एक जूस सेंटर में घुस गए। किसी बात को लेकर उनका दुकानदार वैभव से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने डंडों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वैभव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर 12 टांके लगाए।

भागते समय कार से लोगों को मारी टक्कर

हमले के बाद आरोपी कार से मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने राजापार्क निवासी कुणाल भाटिया और दुकानदार समीर को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कुणाल भाटिया के सिर में गंभीर चोट आई, जिस पर डॉक्टरों को पांच टांके लगाने पड़े।

डंडे-सरिए लेकर राहगीरों पर भी किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिश की तो वे कार से उतरकर डंडे और लोहे के सरिए लेकर बाहर आए और राहगीरों पर हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: rajasthan news
Previous Post

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी

Next Post

अफसरों पर भी हो कार्रवाई… पेपर लीक मामले में बोलीं मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
Mayawati

अफसरों पर भी हो कार्रवाई... पेपर लीक मामले में बोलीं मायावती

यह भी पढ़ें

Mansi Sehgal

मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

01/03/2021
rahti begum

124 साल की ‘बड़ी दादी’ को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

03/06/2021
Udaipur video

‘…बहुत अच्छा किया मेरे भाई’, उदयपुर वीडियो पर कमेंट करने पर युवक गिरफ्तार

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version