• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफसरों पर भी हो कार्रवाई… पेपर लीक मामले में बोलीं मायावती

Writer D by Writer D
20/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने देश में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन गंभीर मुद्दों पर संसद से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिल रहा है और सबसे अधिक नुकसान देश के युवाओं को उठाना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में मायावती ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा दोबारा कायम हो सके।

सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत

बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव होने के कारण अभिभावक मजबूरी में निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का रुख कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई का खर्च परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनता जा रहा है।

उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही कोचिंग संस्थानों की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षा व्यवसाय नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था का माध्यम बन सके।

युवा चाहते हैं स्थायी रोजगार

मायावती ने कहा कि देश का युवा आउटसोर्सिंग जैसी अस्थायी और कम वेतन वाली नौकरियों से संतुष्ट नहीं है। उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और स्थायी रोजगार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज का सपना देखा था और उसी दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो बढ़ सकते हैं आंदोलन

बसपा सुप्रीमो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकारें समय रहते युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं करतीं, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन इस बढ़ते असंतोष का संकेत हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा।

Tags: Lucknow Newsmayawati
Previous Post

शराब के नशे में धुत बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला; फिर कार से लोगों को रौंदा

Next Post

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CJP Protest

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

यह भी पढ़ें

Terrorists

आतंकियों ने आवासीय क्वार्टर पर की अंधाधुंध गोलीबारी, सात की मौत

10/05/2024
Asia Cup

कल से आगाज होगा Asia Cup का महामुकाबला, पाकिस्तान के साथ होगी इस टीम की भिड़ंत

29/08/2023
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

BSNL कर्मचारी हुआ साइबर ठगी का शिकार, साइबर सेल ने वापस कराए तीन लाख रुपये

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version