• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
11/07/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
A moving school bus caught fire

A moving school bus caught fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित नंदग्राम तिराहे के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीपीएसजी (Delhi Public School Ghaziabad) की एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई भी छात्र सवार नहीं था। चालक भी समय रहते बस से बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सुबह करीब 9:26 बजे घटना की सूचना फायर स्टेशन कोतवाली को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो फायर टेंडर मौके पर रवाना की गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी और आग तेजी से फैल रही थी।

दमकल कर्मियों ने होज लाइन और होज रील की मदद से चारों ओर से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया।

तकनीकी खराबी की आशंका, जांच जारी

दमकल विभाग के अनुसार बस का पंजीकरण नंबर UP-14 GT-6565 है और उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

बस में लगी आग के कारण मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालांकि बस के खाली होने और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

फायर विभाग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: Gaziabad News
Previous Post

आरव हत्याकांड: क्या मेरठ जेल में होगी फांसी? 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगा मामला

Next Post

पंजाब कांग्रेस में बैठक से पहले चन्नी के तेवर, बोले- तेल देखेंगे और तेल की धार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Next Post
Charanjit Singh Channi

पंजाब कांग्रेस में बैठक से पहले चन्नी के तेवर, बोले- तेल देखेंगे और तेल की धार

यह भी पढ़ें

Eknath Shinde

रामलला का दर्शन करेंगे सीएम एकनाथ शिंदे, काशी विश्वनाथ के दरबार में लगेंगे हाजिरी

15/09/2022
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ

25/04/2025
J&K High Court

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई

23/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version